{"_id":"629fa6afa8056055de0fef87","slug":"committee-will-prepare-a-blueprint-for-repair-and-diversion-of-naini-bridge-allahabad-news-ald334704130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनी पुल के मरम्मत एवं डायवर्जन का खाका तैयार करेगी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनी पुल के मरम्मत एवं डायवर्जन का खाका तैयार करेगी कमेटी
विज्ञापन
नैनी स्थित नए यमुना पुल के मरम्मत के लिए ट्रैफिक डायवर्जन कब और कैसे होगा, इसका प्रारूप स्टैंडिंग कमेटी तैयार करेगी। डीएम संजय कुमार खत्री ने एडीएम सिटी की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। यह कमेटी संबंधित पक्षों से सुझाव तथा सर्वे के आधार पर डायवर्जन का खाका तैयार करेगी। इस बाबत जल्द बैठक भी बुलाई जाएगी।
नए यमुना पुल के मरम्मत के लिए वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। इसकी वजह से करीब छह महीने तक नए यमुना पुल पर आवागमन प्रभावित रहने की बात कही जा रही है। मरम्मत का काम जून के पहले सप्ताह में ही शुरू होना था लेकिन रूट डायवर्जन पर निर्णय नहीं होने की वजह से फिलहाल यह काम टाल दिया गया है।
इसी क्रम में रूट डायवर्जन का प्रारूप तैयार करने के लिए डीएम ने कमेटी गठित कर दी है। एडीएम सिटी की अध्यक्षता में गठित कमेटी में एनएचएआई, सेतु निगम पुलिस, आरटीओ समेत सभी संबंधित विभागों के अफसर शामिल किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों, व्यापारियों आदि संगठनों की ओर से अपने-अपने सुझाव एवं प्रस्ताव एडीएम सिटी को सौंपे जाएंगे। इसके अलावा सर्वे भी कराया जाएगा। डीएम ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में बैठक बुलाई जाएगी। उसमें डायवर्जन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
महाकुंभ के कार्यों के लिए मांगे गए प्रस्ताव
प्रयागराज मेला प्राधिकरण की मंगलवार को हुई बैठक में महाकुंभ-2025 आयोजन एवं इसके मद्देनजर होने वाले विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमुख सचिव नगर विकास एवं मंडलायुक्त ने सोमवार को ही बैठक में दिव्य एवं भव्य महाकुंभ के आयोजन को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी थी। इसी क्रम में प्राधिकरण की हुई बैठक में सभी संबंधित विभागों से प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया। बैठक में मेलाधिकार अरविंद चौहान, ओएसडी संत कुमार आदि मौजूद रहे।