फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commissioner inspectig the work progress of kumbh by sudden visits 

औचक निरीक्षण कर कुम्भ के कार्यों की वस्तुस्थिति की पड़ताल कर रहे हैं कमिश्नर

Wed, 31 Oct 2018 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 31 Oct 2018 07:54 PM IST
विज्ञापन
commissioner inspectig the work progress of kumbh by sudden visits 
Kumbh Mela 2019

मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल द्वारा कुम्भ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण निरंतर किया जा रहा है। कुम्भ 2019 के आयोजन में अन्य जनपदों एवं सूदूर क्षेत्रों से आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए प्रयागराज के सम्पर्क मार्गों की वस्तुस्थिति देखने हेतु मण्डलायुक्त आज फिर सुबह 6 बजे औचक निरीक्षण पर निकले। 

विज्ञापन


उन्होंने नेशनल हाइवे के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्गों पर चल रहे कार्यों की वजह से सड़क का आवागमन बाधित न हो, इस बात का विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि मार्गों पर चल रहे कार्य जैसे-जैसे पूरे होते जाएं, वैसे-वैसे मार्गों की चौड़ाई बढ़ाने की कार्रवाई करते हुए मार्किंग अवश्य कर ली जाए, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की समस्या न हो। 
विज्ञापन


मण्डलायुक्त ने सबसे पहले नेशनल हाईवे संख्या 2, प्रयागराज से वाराणसी मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ उसकी पर्याप्त चौड़ाई की पड़ताल भी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हाइवे मार्गों में लगी स्ट्रीट लाइटों का निरीक्षण कर लिया जाए जिससे ये लाइटें नियमित रूप से जलती रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मिर्जापुर से प्रयागराज मार्ग पर सड़क की हालत खराब दिखने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मिर्जापुर से प्रयागराज मार्ग को दुरुस्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed