फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commissioner chat directly with cbse topper on video confrencing

सीबीएसई: टॉपर से आयुक्त ने की सीधी बात

Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Commissioner chat directly with cbse topper on video confrencing
Commissioner chat directly with cbse topper on video confrencing
- वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट के छात्रों को दी शुभकामना
विज्ञापन

प्रयागराज। सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षा में वाराणसी संभाग के टॉपर्स से शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त विपिन कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उत्साहवर्धन किया। केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट का परिणाम सम्मानजनक रहा है। यहां की छात्रा सुष्मिता सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में विज्ञान संकाय से 98 प्रतिशत, हर्ष केसरवानी ने वाणिज्य संकाय में 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग वाराणसी के टॉपर्स रहे। आयुक्त ने इन छात्रों से बातकर उत्साह बढ़ाया।
विद्यालय के छात्र मेहुल कुमार धूसिया 96.2 % तथा सौम्या तिवारी ने 95.8% विज्ञान संकाय में प्राप्त किया, जबकि वाणिज्य संकाय से तनु 92.8 % अनुष्का चित्रांश 91% तथा आयुषी गुप्ता 90.4% अंक प्राप्त किए। मानवीय संकाय से नेहा यादव ने 94.4% तथा दिव्या कुमारी ने 90.6 % अंक प्राप्त किए, जबकि 10वीं में आकांक्षा ने 96.4%, सानिया सिंह 95.8%, प्राक्षी कुमारी ने 94.6% प्रियव्रत तिवारी ने 94.6% तथा सिमरन सिंह ने 92.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन के आयुक्त ने संभाग टॉपर्स रहे हमारे विद्यालय के छात्रों सुष्मिता एवं हर्ष केसरवानी तथा इनके कक्षाध्यापक क्रमश: एएन उपाध्याय एवं रमेश यादव से जुड़कर शुभकामनाएं दीं। स्कूल की प्रधानाचार्या सुचित्रा ने इस उपलब्धि का श्रेय केंद्रीय विद्यालय संगठन संभाग वाराणसी के उपायुक्त डी. मणिवन्नन के कुशल नेतृत्व को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed