फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commission will take decision on result,

सुनवाई के बाद रिजल्ट पर निर्णय लेगा आयोग

Mon, 17 Jun 2019 12:21 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Commission will take decision on result,
वॉल पेंटिंग में चिलम सेवा आयोग लिखा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के अफसरों और एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों का पूरा ध्यान सोमवार को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर है। सुनवाई के बाद ही आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी करने और चयनितों के सत्यापन को लेकर कोई निर्णय लेगा। परीक्षा परिणाम और सत्यापन का काम रोके जाने से नाराज अभ्यर्थी आयोग के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


एलटी ग्रेड पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से आयोग की परीक्षा नियंत्रक रहीं अंजू कटियार की गिरफ्तारी की जा चुकी है। एसटीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है और उसने आयोग से परीक्षा संबंधी कुछ दस्तावेज मांगे हैं, लेकिन आयोग दस्तावेज देने को तैयार नहीं है। आयोग का कहना है कि एसटीएफ ने जो दस्तावेज मांगे हैं, वे गोपनीय हैं। इसलिए एसटीएफ को दस्तावेज नहीं दिए जा सकते हैं। इसी मसले पर सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

उधर, अभ्यर्थी लगातार मांग कर रहे हैं कि एलटी ग्रेड के शेष विषयों का रिजल्ट जल्द जारी किया जाए। साथ ही अब तक घोषित किए गए परिणामों में चयनितों का सत्यापन भी शुरू कराया जाए। आयोग के सूत्रों का कहना है कि अफसरों को 17 जून को होने वाली सुनवाई का इंतजार है। इसके बाद आयोग रिजल्ट जारी करने और सत्यापन कराने पर कोई निर्णय ले सकता है। अयोग के अफसरों के साथ अभ्यर्थियों को भी इस सुनवाई का इंतजार है, क्योंकि एलटी ग्रेड शिक्षक के नौ हजार से अधिक पदों पर भर्ती का परिणाम अब भी फंसा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed