फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commission to take early decision on LT grade exam results: High Court

एलटी ग्रेड परीक्षा परिणाम पर शीघ्र निर्णय ले आयोगः हाईकोर्ट

Thu, 20 Feb 2020 09:18 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 Feb 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Commission to take early decision on LT grade exam results: High Court
lt grade - फोटो : amar ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने विवादों में फंसी एलटी ग्रेड परीक्षा 2018 का परिणाम जारी करने पर शीघ्र निर्णय लेने का लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश को निर्देश दिया है। कोर्ट ने एलटी ग्रेड परीक्षा रद्द कर दुबारा परीक्षा कराने की मांग में दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


 रत्ना श्रीवास्तव की याचिका पर अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि 15 मार्च 2018 को आयोजित एलटी ग्रेड परीक्षा का हिंदी का पेपर रद्द कर नए सिरे से परीक्षा कराई जाए। इस पर आयोग के अधिवक्ता ने बताया कि लोक सेवा आयोग और परीक्षा में धांधली की जांच कर रही एसआईटी की एक कमेटी बनाई गई है, जो जल्द ही इस पर निर्णय लेगी कि परीक्षा रद्द करनी है या परिणाम जारी करना है। इस पर कोर्ट ने याचिका को प्रीमेच्योर मानते हुए आयोग को इस मामले में जल्दी निर्णय लेने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण पूरी परीक्षा की शुचिता संदेह के घेरे में आ गई है। पेपर लीक प्रकरण की जांच कर रही एसटीएफ ने आयोग की पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार को इस मामले में जेल भेज दिया था। जांच के कारण परीक्षा का परिणाम लटक गया है। अभ्यर्थी इस बात का लगातार दबाव बना रहे हैं कि परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाए। कुछ लोगों ने परीक्षा रद्द कर नए सिरे से कराने की मांग की है। कोर्ट ने कहा कि चूंकि आयोग इस प्रकरण पर निर्णय लेने वाला है इसलिए याचिका पर हस्तक्षेप का औचित्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed