{"_id":"601310a68ebc3ef91915f7ce","slug":"commission-prohibits-publication-of-voter-list-of-20-villages-allahabad-news-ald2978387138","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 गांवों की मतदाता सूची के प्रकाशन पर आयोग ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 गांवों की मतदाता सूची के प्रकाशन पर आयोग ने लगाई रोक
विज्ञापन
नगर पालिका सीमा विस्तार व नगर पंचायतों के गठन में शामिल आंशिक गांवों के आसपास की बीस ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के प्रकाशन पर आयोग ने रोक लगा दी है। अब पांच फरवरी के बाद ही अंतिम प्रकाशन की संभावना दिख रही है। ऐसे में उन गांवों के भावी उम्मीदवार मतदाता सूची प्रकाशित न होने पर परेशान हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने गत दिनों मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया। जिले की 1171 ग्राम सभाओं की मतदाता सूची का ही प्रकाशन हो सका था। आयोग ने उन गांवों की मतदाता सूची के प्रकाशन पर रोक लगा दी थी जो नगर पालिका सीमा विस्तार या नगर पंचायतों के गठन के दौरान आंशिक रूप से शामिल किए गए थे।
इसमें सदर विकासखंड के परशुरामपुर, पूरे माधवसिंह, चौखड़ पूरे अंती, गोड़े, किशुनदासपुर और नौबस्ता शामिल हैं। मंगरौरा में पूरे मनिकंठ, शंकरपुर, मदुरा रानीगंज,सरौली, आसपुर देवसरा में बनवीरपुर, लालगंज में खेमसरी, सलेमभदारी, सरायजगत सिंह, शिवगढ़ में सरायभरत राय, रामगढ़ पूरे महंथ, दांदूपर, मिर्जापुर चौहारी और संडवाचंद्रिका विकासखंड में भवानीपुर व संडवाचंद्रिका ग्राम पंचायतें शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बर्नवाल ने बताया कि आयोग के निर्देश पर बीस गांवों की मतदाता सूची का प्रकाशन रोका गया है। पांच फरवरी तक प्रकाशन की संभावना है।