{"_id":"5d20b7778ebc3e6d057464c7","slug":"commission-may-release-the-calendar-soon-allahabad-news-ald2486871111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयोग जल्द जारी कर सकता है परीक्षा कैलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयोग जल्द जारी कर सकता है परीक्षा कैलेंडर
विज्ञापन
Commission may release the calendar soon
- फोटो : amar ujala
आयोग जल्द जारी कर सकता है परीक्षा कैलेंडर
प्रिंटिंग प्रेसों के चयन की प्रक्रिया भी की गई शुरू
अब पीसीएस-2019 के विज्ञापन का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) जल्द ही आगामी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर सकता है। अयोग के नए अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार और परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के कार्यभार ग्रहण करने के लिए प्रिंटिंग प्रेसों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके साथ पीसीएस-2019 का विज्ञापन भी जल्द जारी होने के आसार हैं।
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार की गिरफ्तारी के बाद आयोग ने आगामी सभी भर्ती परीक्षाएं स्थगित कर दी थीं। इनमें पीसीएस-2019 के साथ एपीओ भर्ती परीक्षा भी शामिल थी। आयोग की ओर से पूरा परीक्षा कैलेंडर स्थगित कर दिए जाने से उन अभ्यर्थियों को तगड़ा झटका लगा है, जो अगले कुछ दिनों में ओवरएज होने जा रहे हैं। परीक्षाओं के देरी के कारण ओवरएज होने वाले अभ्यर्थी आगामी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो सकेंगे। ओवरएज अभ्यर्थी यह मांग भी कर रहे हैं कि परीक्षाओं में शामिल होने के लिए उन्हें अतिरिक्त अवसर दिया जाए। खासतौर पर पीसीएस-2019 को लेकर मांग उठ रही है।
उधर, आयोग में अध्यक्ष और परीक्षा नियंत्रक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद परीक्षा कैलेंडर को लेकर तेजी से काम शुरू कर दिया गया है। इस बीच आयोग को परीक्षाओं का पेपर छपवाने के लिए प्रिंटिंग प्रेसों का नया पैनल भी तैयार करना है। इसे लेकर भी आयोग में काम शुरू कर दिया गया है और जल्द ही प्रिंटिंग प्रेसों की चयन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि अभ्यर्थियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। परीक्षा कैलेंडर को लेकर काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही कैलेंडर जारी किया जाएगा।