फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commission forrecruitment of LT grade teachers

Prayagraj News: एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए आयोग पर बढ़ा दबाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
commission forrecruitment of LT grade teachers
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भर्ती पूर्व की भांति उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ही कराएगा। मंत्री के इस बयान के बाद आयोग पर भर्ती जल्द शुरू करने का दबाव बढ़ गया है। भर्ती के लिए प्रतियोगियों के अलग-अलग संगठन आयोग में कई बार धरना-प्रदर्शन भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को महीनों पहले एलटी ग्रेड शिक्षक के तकरीबन छह हजार पदों का अधियाचन मिल चुका है। आयोग को जीआईसी प्रवक्ता के रिक्त पदों का अधियाचन भी मिल चुका है। नए शिक्षा सेवा आयोग के गठन की जब कवायद शुरू हुई थी, तब राजकीय विद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षक भर्ती को लेकर असमंजस की स्थिति थी।
विज्ञापन

यह स्पष्ट नहीं था कि राजकीय शिक्षण संस्थानों में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ही पूर्व की भांति शिक्षक भर्ती कराएगा या नए शिक्षा सेवा चयन आयोग को इस भर्ती की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आयोग में भी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती को लेकर उहापोह की स्थिति थी। नए शिक्षा सेवा चयन आयोग से संबंधित विधेयक सात अगस्त से शुरू होने जा रहे सत्र में पारित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधेयक पारित होने के बाद आयोग एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती शुरू करा सकता है। बुधवार को प्रयागराज आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी स्पष्ट कर दिया है कि नया शिक्षा सेवा चयन आयोग केवल एडेड शिक्षण संस्थाओं में ही शिक्षक भर्ती कराएगा। ऐसे में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती और प्रवक्ता जीआईसी भर्ती को लेकर किसी तरह का असमंजस नहीं रह गया है और आयोग भी ये दोनों भर्ती जल्द शुरू कराने का दबाव बढ़ गया है।

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती का पिछला विज्ञापन पांच साल पहले मार्च 2018 में जारी किया गया था। इसके बाद एलटी ग्रेड शिक्षक के पदों पर कोई नई भर्ती नहीं हुई। प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय का कहना है कि एलटी ग्रेड शिक्षक के हजारों पद रिक्त पड़े हैं और आयोग को महीनों पहले अधियाचन भी मिल चुका है। जब उच्च शिक्षा मंत्री ने स्थिति स्पष्ट कर दी है तो आयोग को भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed