फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   commission engaged in giving pending results

लंबित परिणाम देने में जुटा आयोग, पर जेई भर्ती में पिछड़ा

Mon, 07 Oct 2019 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
commission engaged in giving  pending results
लंबित परिणाम देने में जुटा आयोग, पर जेई भर्ती में पिछड़ा
विज्ञापन

साढ़े तीन साल में कॉपियां जांचने का काम नहीं हो सका पूरा
2016 में हुई थी लिखित परीक्षा, अब भी परिणाम का इंतजार
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) इन दिनों सभी लंबित परीक्षाओं के आयोजन और लंबित परिणाम जारी करने में जुटा है लेकिन अवर अभियंता (जेई) भर्ती मामले में आयोग पिछड़ गया है। इसके तहत जेई के तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है और आयोग तीन साल से कॉपियां जंचवाने का काम भी पूरा नहीं कर सका है।
परीक्षाओं पटरी पर लाने के लिए आयोग ने पहली बार एक साथ दो वर्षों की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया लेकिन इसमें सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा को शामिल नहीं किया जबकि पूर्व में जारी कैलेंडर में इस भर्ती परीक्षा को शामिल किया गया था। दरअसल, आयोग वर्ष 2013 की भर्ती प्रक्रिया को ही अब तक पूरी नहीं कर सका है। ऐसे में नई परीक्षा कहां से करा सकेगा। सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2013 के तहत सहायक अभियंता (एई) के 819 पदों और जेई के 3222 पदों पर भर्ती होनी थी।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों के लंबे संघर्ष के बाद आयोग ने इस साल की शुरुआत में एई के पदों का अंतिम चयन परिणाम तो घोषित कर दिया लेकिन जेई के पदों का परिणाम अब भी फंसा हुआ है। जेई के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा मई 2016 में आयोजित की गई थी। परीक्षा के आयोजन को साढ़े तीन साल हो चुके हैं लेकिन इस परीक्षा की कॉपियां जांचे जाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। रिजल्ट के लिए अभ्यर्थी कई बार आयोग में धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं और उन्हें पुलिस की लाठियां भी खाली पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर बार आयोग ने रिजल्ट जारी करने के लिए अभ्यर्थियों को एक निर्धारित समय सीमा भी दी लेकिन परिणाम घोषित नहीं किया। अभ्यर्थी रिजल्ट के लिए जब भी आयोग जाते हैं तो उन्हें एक ही आश्वासन दिया जाता है कि कॉपियां जांची जा रही हैं और जल्द ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। लिखित परीक्षा का परिणाम आने के बाद इंटरव्यू भी कराया जाएगा और इसके लिए तकरीबन दस हजार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा। इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने में आयेाग को कम से कम चार माह का वक्त लगेगा। परिणाम के लिए अभ्यर्थी आयेाग में जल्द ही फिर धरना-प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed