{"_id":"611a6f778ebc3e42d71b0df1","slug":"commercial-tax-department-s-team-raided-the-contractor-fined-10-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्यकर विभाग की टीम ने ठेकेदार के यहां मारा छापा, 10 लाख का लगाया जुर्माना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्यकर विभाग की टीम ने ठेकेदार के यहां मारा छापा, 10 लाख का लगाया जुर्माना
Mon, 16 Aug 2021 07:30 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 16 Aug 2021 07:30 PM IST
सार
- कटरा में हुई कार्रवाई, 98 लाख रुपये के सामान की खरीद फरोख्त के नहीं मिले दस्तावेज
विज्ञापन
टैक्स रुपये
- फोटो : pixabay
विस्तार
वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने सोमवार को सरकारी कार्यालय में बिजली के तमाम सामान की आपूर्ति करने वाले एक ठेकेदार की फर्म में छापा मारा। कटरा स्थित ठेकेदार की फर्म में लाखों रुपये की अनियमितता मिली। इस दौरान मौके पर ही ठेकेदार ने 10.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।
विभागीय टीम को मुख्यालय से सूचना मिली थी कि सरकारी कार्यालयों में बिजली के सामान की आपूर्ति करने वाले कटरा के एक ठेकेदार की फर्म द्वारा जीएसटी की चोरी की जा रही है। जानकारी मिलने के बाद डीसी मुकेश कुमार और हेमंत गौतम के नेतृत्व में एक दल मौके पर पहुंचा।
वहां जांच के दौरान कई सामानों की खरीद से जुड़े कागजी दस्तावेज नहीं थे। इस दौरान तकरीबन 98 लाख का माल ऐसा मिला जिसकी खरीद सत्यापित नहीं हो पा रही थी। मौके पर ही 10.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। संबंधित ठेकेदार द्वारा जुर्माना भी जमा कर दिया गया। अफसरों ने बताया कि वहां अभी कुछ अन्य फाइलों की जांच और होनी है।