{"_id":"624b33ecbc939866a93d453a","slug":"commanding-in-chief-said-army-should-be-ready-for-all-kinds-of-operations-on-the-northern-borders","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमांडिंग इन चीफ बोले : उत्तरी सीमाओं पर हर तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहे सेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमांडिंग इन चीफ बोले : उत्तरी सीमाओं पर हर तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहे सेना
Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:37 PM IST
सार
उत्तरी कमांड केे चीफ ने इस दौरान रेड ईगल डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी रैंकों को उत्तरी सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति में हर एक तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज स्थित रेड ईगल डिवीजन का निरीक्षण करते सैन्य अधिकारी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमांड लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को प्रयागराज स्थित रेड ईगल डिवीजन का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने रेड ईगल डिवीजन के प्रशिक्षण और परिचालन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
उत्तरी कमांड केे चीफ ने इस दौरान रेड ईगल डिवीजन के विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सभी रैंकों को उत्तरी सीमाओं पर किसी भी परिस्थिति में हर एक तरह के ऑपरेशन के लिए तैयार रहने को कहा। यहां उन्होंने डिवीजन के अफसरों से वार्ता करने के साथ ही उनसे सेना के आधुनिकीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्य को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहने को कहा।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्ट्राइक वन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल एमके कटियार भी मौजूद रहे। रक्षा मंत्रालय के पीआरओ एवं ग्रुप कैप्टन समीर गंगाखेडकर ने बताया कि इस दौरान आर्मी वाइव्स वेलफेयर की क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता द्विवेदी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन