फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commander Work Engineer Murder Case: The killer knew every inch of the officer's residence

कमांडर वर्क इंजीनियर हत्याकांड: अफसर के आवास के चप्पे-चप्पे से वाकिफ था हत्यारा, दीवार फांदकर आया था कैंपस में

Sun, 30 Mar 2025 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 12:05 PM IST
सार

कमांडर वर्क इंजीनियर का हत्यारा न सिर्फ अफसर के आवास से अच्छी तरह से वाकिफ था। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया।

विज्ञापन
Commander Work Engineer Murder Case: The killer knew every inch of the officer's residence
सत्येंद्र नाथ मिश्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमांडर वर्क इंजीनियर का हत्यारा न सिर्फ अफसर के आवास से अच्छी तरह से वाकिफ था। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। पीछे की ओर स्थित बाहरी दीवार को उसी जगह से फांदकर आया, जहां से अफसर के आवास तक पहुंचने की दूरी सबसे कम है। यही नहीं वारदात से पहले आवास के चारों ओर कुछ देर के लिए घूमा भी।

विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटनास्थल पर पहुंचने के बाद सबसे पहले मृतक के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया गया। इससे पता चला कि हत्यारे ने गोली चलाने से पहले इसका तार काट दिया था। एक खास बात यह कि तार काटने से पहले वह घर के चारों ओर तक कुछ देर तक घूमा भी।

विज्ञापन


पहले उसने सामने के दरवाजे पर लगी घंटी बजाई और उसे तोड़ने का भी प्रयास किया। इसके बाद वह घर के चक्कर लगाते हुए पीछे के दरवाजे पर पहुंच गया। इस दरवाजे को भी उसने खटखटाया और जबरदस्ती कर खोलने का प्रयास किया। इसके बाद बाहर से ही धक्का देकर खिड़की खोल दी। यहां से लौटकर फिर वह सामने के दरवाजे की ओर आया और सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। माना जा रहा है कि इसके बाद उसने पीछे के दरवाजे के पास स्थित खिड़की से ही फायर कर अफसर की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार फांदने के लिए पेड़ का लिया सहारा

यह बात भी सामने आई कि आरोपी बाहरी दीवार को फांदकर परिसर के भीतर आया। दरअसल जिस जगह से दीवार फांदकर वह आया, उसके पास ही बाहर की ओर एक पेड़ स्थित है। ऐसे में आशंका यह भी है कि पेड़ पर चढ़कर ही वह दीवार फांद सका। सबसे खास बात यह है कि यह स्थान अफसर के घर के पीछे की ओर स्थित है। यह भी बात सामने आई कि दीवार के पास बाहर की ओर पेड़ कई जगह पर स्थित हैं। हालांकि दीवार फांदने के लिए उसके जिस पेड़ का सहारा लेने की आशंका है, उससे अफसर के घर की दूरी सबसे कम है। यानी यहां से होकर आने में सबसे कम समय में ही अफसर के घर तक पहुंचा जा सकता है।

इन बातों को देखते हुए माना जा रहा है कि हत्यारा अफसर के आवास व आसपास के स्थान से पूरी तरह वाकिफ था। उसे मालूम था कि घर में दो दरवाजे हैं। बाहरी दीवार किस जगह से फांदकर सबसे कम समय में अफसर के घर तक पहुंचा जा सकता है, उसे यह भी पता था। पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध आवास से पूरी तरह परिचित था। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

वारंट अफसर की तहरीर पर अज्ञात में केस

वायु सेना मुख्यालय में तैनात वारंट अफसर राकेश कुमार तोमर ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें कहा है कि 29 मार्च की रात 3 से 3:15 बजे के बीच अज्ञात शख्स ने सीडब्ल्यूई एसएन मिश्र को गोली मारी थी। उन्हें सैनिक अस्पताल प्रयागराज भेजा गया था। वहां उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed