फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Commander Work Engineer murder case, accused Saurabh had bought an iPhone worth Rs 1.5 lakh a month ago

खुलासा : कमांडर वर्क इंजीनयर हत्याकांड, हत्यारोपी सौरभ ने महीने भर पहले 1.5 लाख का खरीदा था आईफोन

Wed, 02 Apr 2025 12:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Apr 2025 12:08 PM IST
सार

बमरौली स्थित हाई सिक्योरिटी एयरफोर्स परिसर में कमांडर वर्क इंजीनियर हत्याकांड में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या के आरोपी सौरभ ने एक महीने पहले ही डेढ़ लाख रुपये में आईफोन खरीदा था।

विज्ञापन
Commander Work Engineer murder case, accused Saurabh had bought an iPhone worth Rs 1.5 lakh a month ago
prayagraj murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना परिसर में घुसकर कमांडर वर्क इंजीनियर की हत्या का आरोपी सौरभ कुमार उर्फ बाबू पासी दुस्साहसी होने के साथ ही महंगे शौक भी रखता था। महीने भर पहले ही उसने 1.5 लाख का आईफोन खरीदा था। रील बनाने और महंगी बाइकों का शौकीन होने के साथ ही उसे खुद को सनकी कहा जाना भी बहुत भाता था। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में भी खुद को ‘मिस्टर सनकी’ लिख रखा था।बम्हरौली के लाला बिहारा स्थित उसकी बस्ती में रहने वाले कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर यह बातें बताईं।

विज्ञापन


बताया कि वह अक्सर कहता था कि उसे जिस चीज की सनक चढ़ जाए, वह उसे करके रहता है। उसने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट के बायो में भी यही लिख रखा था।इसके अलावा वह महंगी बाइक और मोबाइल फोन का शौकीन था। घर सफाईकर्मी मां-बाप की कमाई से चलता था, लेकिन वह कोई काम नहीं करता था। कुछ दिनों तक उसने वायुसेना कैंपस में ही मजदूर का काम किया, लेकिन उसके महंगे शौक की वजह से ज्यादा दिन उसका काम में मन नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed