फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Come, get a checkup from the doctor... get the number for ultrasound after ten days.

SRN Hospital : आइए, डॉक्टर से जांच लिखाइए... अल्ट्रासाउंड के लिए दस दिन बाद का नंबर पाइए

Wed, 20 Nov 2024 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 20 Nov 2024 01:47 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में जिले के अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत आसपास के जिलों के मरीज इलाज को आते हैं। यहां पर रोजाना 2000 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें लगभग 100 से ज्यादा मरीजाें को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी जाती है।

विज्ञापन
Come, get a checkup from the doctor... get the number for ultrasound after ten days.
एसआरएन अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में एमआरआई के बाद अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए भी ओपीडी मरीजों को 10-10 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज अस्पताल आते हैं। डॉक्टर अल्ट्रासाउंड की जांच लिखते हैं। लेकिन, मरीज जब जांच कराने पहुंचते हैं तो उन्हें 10 दिन बाद का नंबर दिया जाता है। बताया जा रहा कि प्रतीक्षा लंबी होने की वजह यह परेशानी हो रही है। जबकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को जांच कराने में तीन दिन का समय लग रहा है।

विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में जिले के अलावा कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र समेत आसपास के जिलों के मरीज इलाज को आते हैं। यहां पर रोजाना 2000 से अधिक मरीजों की ओपीडी होती है। इनमें लगभग 100 से ज्यादा मरीजाें को प्रतिदिन अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी जाती है। वहीं, पुरानी बिल्डिंग व ट्रामा में अल्ट्रासाउंड की जांच की जाती है। रोजाना सुबह से शाम तक 70 से 80 मरीजों की जांच होती है और लगभग 20 से 25 मरीजों को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया जाता है। इस वजह से प्रतीक्षा सूची इतनी लंबी हो गई है।

विज्ञापन

निजी केंद्रों से सस्ती है जांच

एसआरएन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच मात्र 300 रुपये में होती है। जबकि निजी केंद्रों में मरीजों को 600 रुपये चुकाने पड़ते हैं। इसीलिए मरीजों की भीड़ एसआरएन में लगी रहती है।

परेशानी... नहीं मिलती है अल्ट्रासाउंड की फिल्म

अल्ट्रासाउंड की फिल्म एसआरएन में उपलब्ध नहीं है, मरीजों के फोन नंबर पर ही रिपोर्ट भेजी जाती है। प्रमुख अधीक्षक के कहने पर जरूरत पड़ने पर मरीजों को फिल्म उपलब्ध कराई जाती है।

पेट में दर्द है, डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की जांच लिखी है। यहां पर जांच के लिए दस दिन बाद बुलाया गया है। अब समझ में नहीं आ रहा कि क्या करें। मरीज परवेज खान रसूलाबाद

पेट में गांठ की शिकायत है। मुझे अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ऑपरेशन होगा या नहीं यह तय होगा। मगर यहां जांच के लिए 27 नवंबर का समय दिया गया है। - मरीज कृष्णा सिंह, करछना।

अस्पताल में पांच अल्ट्रासाउंड की मशीनें वर्तमान में है, इसके अलावा जल्द ही दो नई मशीन लगाई जाएंगी। जिसके बाद प्रतीक्षा सूची को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। -डॉ. अजय सक्सेना, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed