{"_id":"66e8cd364156d2f9cd07f9e6","slug":"colvins-nrc-ward-started-after-a-long-wait-allahabad-news-c-3-1-ald1053-458706-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कॉल्विन का एनआरसी वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: लंबे इंतजार के बाद शुरू हुआ कॉल्विन का एनआरसी वार्ड
विज्ञापन
मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) का एनआरसी वार्ड एक साल के लंबे इंतजार के बाद शुरू हो गया। अब यहां पर कुपोषित बच्चों को भर्ती करके उनका इलाज किया जाएगा। इसके लिए हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर इस 10 बेड का वार्ड स्थापित किया गया है।
विदित हो कि 2022 में एनआरसी वार्ड की स्थापना कॉल्विन हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में की गई थी। यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ, डायटीशियन, स्टाफ नर्स, वार्ड बाॅय सहित कई अन्य चिकित्सा कर्मियों की भर्ती राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत होनी थी, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह भर्ती नहीं हो सकी। ऐसे में एनआरसी वार्ड के गेट पर ताला लटका रहा। अब शासन के निर्देश पर इस वार्ड को शुरू कर दिया गया है। यहां पर पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाएगा। इसके लिए वार्ड में दो डायटीशियन की तैनाती की गई है। इनका कार्य भर्ती होने वाले बच्चों के पोषण की देखभाल करना होगा। इससे पहले सरोजनी नायडू हॉस्पिटल में कुपोषित बच्चों का वार्ड बनाया गया है। यहां पर अति कुपोषित बच्चों के लिए 10 बेड हैं, जो अधिकतर भरे रहते हैं।
इनसेट
हॉस्पिटल में हैं दो बाल रोग विशेषज्ञ
कॉल्विन हॉस्पिटल में दो बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती की गई है, जिसमें डाक्टर रामचंद्र और डाक्टर एमके ठुकराल शामिल हैं। इनमें से डाक्टर रामचंद्र प्रशासनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसकी वजह से जूनियर रेजिडेंट को ओपीडी में मरीज देखना पड़ता है। वहीं ओपीडी अधिक होने की वजह से डाक्टर ठुकराल भी अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके अलावा चार स्टाफ नर्स की भर्ती की गई है।
विज्ञापन
वर्जन
एनआरसी वार्ड की शुरुआत हो गई है। सीएमओ के यहां कुछ साक्षात्कार हुए हैं। जल्द नई नियुक्तियां भी की जाएंगी, जिससे वार्ड का कार्य सुचारु रूप से चल सके।
-- डाक्टर महेंद्र यादव, चिकित्सा अधिकारी, कॉल्विन हॉस्पिटल।