फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   colours will indicate condition of patients in kumbh

कुंभ में लाल, पीले, हरे रिबन बताएंगे मरीज का हाल

Mon, 07 Jan 2013 01:33 PM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
इलाहाबाद/ब्यूरो Updated Mon, 07 Jan 2013 01:33 PM IST
विज्ञापन
colours will indicate condition of patients in kumbh

महाकुंभ के चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को सेंट्रल या जिला अस्पताल में भेजने से पहले उनके हाथों में एक पट्टी (रिबन) बांधी जाएगी। लाल, पीले, हरे रंग के इन रिबन को देख डॉक्टरों को पता चल जाएगा कि मरीज की स्थिति कैसी है।

विज्ञापन


किसी आकस्मिक घटना के बाद आपदा प्रबंधन के तहत महाकुंभ के चिकित्सा स्टाफ को इस बाबत आगाह किया जा रहा है। उन्हें इसकी खास ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

महाकुंभ में करोड़ों पर्यटकों और स्नानार्थियों के आने की संभावना है। इस भीड़ में हजारों लोग कड़ाके की ठंड में बीमार भी पड़ सकते हैं। इसके अलावा, भगदड़, आगजनी, बम विस्फोट का भी खतरा बना रहता है। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी ऐसी घटनाओं के मद्देनजर तैयारी की गई है।
विज्ञापन


इसकी खातिर 20 क्विक रेस्पांस मेडिकल टीम बनी है। एंबुलेंस में मुस्तैद रहने वाली हर टीम में अनुभवी डॉक्टर और दवाइयों की किट रहेगी। सभी 10 जोनल हॉस्पिटल में आग, बम, भगदड़, डूबने की घटनाओं पर इलाज के लिए खास किट मुहैया करा दी गई है। चिकित्सा व्यवस्था प्रभारी मेजर डॉ. बीपी सिंह सभी हॉस्पिटल में जाकर खुद डॉक्टरों और स्टाफ को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार दोपहर उन्होंने अरैल पश्चिमी चिकित्सालय जाकर वहां के स्टाफ को प्रशिक्षण दिया कि मेले में गंभीर बीमार मरीज मिलें तो क्या करें। उन्हें मरीज को स्ट्रेचर पर उठाकर चिकित्सालय लाने, उपचार और गंभीर स्थिति होने पर एंबुलेंस से सेंट्रल या जिला अस्पताल भेजने की ट्रेनिंग दी। उन्हें हिदायत दी कि गंभीर मरीज की कलाई में लाल, कम गंभीर के पीला और सामान्य रोगी के हरा रिबन बांधकर ही रेफर करें। इस बारे में सभी जिला अस्पतालों के डॉक्टरों को भी आगाह कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed