{"_id":"5db9e2768ebc3e017f1e8395","slug":"colorful-copies-in-up-board-exam-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार रंग-बिरंगी कॉपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार रंग-बिरंगी कॉपियां
Thu, 31 Oct 2019 11:50 AM IST
विनोद सिंह
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, प्रयागराज
डॉ. अखिलेश मिश्र, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 31 Oct 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2020 के लिए आवेदन शेड्यूल जारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा-2020 में रंगीन उत्तर पुस्तिकाएं प्रयोग में लाई जाएंगी। परीक्षा के दौरान कॉपियों की अदला-बदली को रोकने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं को आकर्षक बनाने के लिए कवर पेज के साथ अंदर के पृष्ठ एवं लाइन में भी बदलाव किए गए हैं। प्रदेश के हर जिले में इन्हीं कोडिंग वाली रंगीन कॉपियों का प्रयोग होगा।
बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के अंदर की लाइन लाल, नीली, हरी व काली रंग की होंगी। गवर्नमेंट प्रेस से उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई का काम लगभग पूरा हो गया है। कॉपियों को नवंबर के पहले सप्ताह से जिले में भेजने का काम शुरू हो जाएगा। सचिव ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं को रंगीन करने का फैसला उनकी अदला-बदली रोकने के लिए किया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर नकल कराने वाले ‘ए’ कॉपी में ‘बी’ कॉपी के पन्नों को लगाकर पूरी कॉपी बदल देते हैं। रंगीन कॉपी के प्रयोग के चलते उन्हें बदला नहीं जा सकेगा। सचिव ने बताया कि ‘ए’ कॉपी और ‘बी’ कॉपी के पृष्ठ का रंग अलग-अलग होने के चलते उन्हें बदला जाना संभव नहीं होगा। बताया कि हर परीक्षार्थी और परीक्षा के अनुसार दो ‘ए’ कॉपी और दो ‘बी’ कॉपी प्रयोग में लाई जाएगी।
कवर पृष्ठ पर होगी कोडिंग
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश के 27 हजार से अधिक राजकीय, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों और वित्तविहीन विद्यालयों के 56 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन सभी परीक्षार्थियों के लिए प्रदेश के सभी जिले में कोडिंग वाली कॉपी प्रयोग में लाई जाएंगी। सचिव ने बताया कि कॉपी के कवर पृष्ठ पर ही कोडिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि अंदर के पृष्ठों की कोडिंग करना संभव नहीं है। भविष्य में कॉपियों की पूरी कोडिंग की कोशिश की जाएगी।