फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UPPSC News Colleges get 42 spokespersons of economics prayagraj allahabad

प्रयागराज: महाविद्यालयों को मिले अर्थशास्त्र के 42 प्रवक्ता

Wed, 23 Sep 2020 10:36 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
UPPSC News Colleges get 42 spokespersons of economics prayagraj allahabad
यूपीपीएससी। - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के तहत राजकीय महाविद्यालयों के प्रवक्ता अर्थशास्त्र के 42 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया। श्रेष्ठता क्रम में जारी किए गए परिणाम में कृष्ण कन्हैया ने मेरिट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


मेरिट में दूसरे स्थान पर महेंद्र सिंह और तीसरे स्थान पर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का चयन हुआ है। प्रवक्ता अर्थशस्त्र के 42 पदों में 24 पद अनारक्षित, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और सात पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। प्रवक्ता अर्थशास्त्र के पदों पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू आठ, नौ, दस एवं 11 सितंबर को आयोजित किया गया था। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार क्षैतिज आरक्षण के तहत दिव्यांगजन (डीपीडी) के लिए आरक्षित एक पद के सापेक्ष कोई अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं था।
विज्ञापन


शोध अधिकारी के पद सुप्रिया का चयन
प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश अधिष्ठान पुनरीक्षण ब्यूरो, वित्त विभाग के तहत शोध अधिकारी के एक अनारक्षित पद का परिणाम जारी कर दिया। इस पद पर सुप्रिया सिंह का चयन हुआ है। भर्ती के लिए साक्षात्कार 18 सितंबर को आयोजित किया गया था, जिसमें छह अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed