{"_id":"62e980f0238c3a5e0d27aa5c","slug":"college-allotment-to-selected-62-posts-of-principal-today-allahabad-news-ald3385639173","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य के 62 पदों चयनितों को कॉलेज आवंटन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य के 62 पदों चयनितों को कॉलेज आवंटन आज
विज्ञापन
College allotment to selected 62 posts of principal today
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के रिक्त 62 पदों पर अभ्यर्थियों को तीन अगस्त को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के 58 पदों पर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जानी है।
वहीं, चार पदों पर मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाना है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंलवार को डाटा प्रोसेसिंग की प्रक्रिया पूरी करते हुए संबंधित लिस्ट एनआईसी को प्रेषित कर दी। सहायक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्राचार्य के सभी 62 पदों पर अभ्यर्थियों को ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से कॉलेज आवंटित कर दिए जाएंगे।
कॉलेज आवंटन के साथ ही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। यह प्रक्रिया पूरी होते ही असिस्टेंट प्रोफेसर के चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जाएंगे।