फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   College allotment of eight candidates canceled

आठ अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन निरस्त

Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
College allotment of eight candidates canceled
आठ अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन निरस्त
विज्ञापन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को टीजीटी-2016 के चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन की सूची जारी की थी। इसमें आठ अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन चयन बोर्ड निरस्त कर दिया है।

चयन बोर्ड का कहना है कि इन आठ अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश पर साक्षात्कार में प्रोविजनली शामिल किया गया था। लेकिन न्यायालय के अग्रिम आदेश तक इन अभ्यर्थियों के परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। चयन बोर्ड का कहना है कि त्रुटिवश बृहस्पतिवार को जारी विद्यालय आवंटन की सूची इन आठ अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित कर दिया गया था। अब इन आठ अभ्यर्थियों का कॉलेज आवंटन निरस्त किया जाता है। इनमें गोविंद मलिक, राजेंद्र कुमार, मधुलिका कुमारी, संजीव कुमार, मन्नू कुमार भारती, पूजा, कु आरती वर्मा और मधुलिका कश्यप शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed