फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Collectorate circle farmers on drought relief fraud

सूखा राहत में फर्जीवाड़े पर किसानों ने घेरा कलक्ट्रेट

Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Collectorate circle farmers on drought relief fraud
क‌िसानों ने कलेक्ट्रेट घेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सूखा राहत में फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए बारा के किसानों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि पिछले सत्र में धान की फसल के सूखा राहत आवंटन में लेखपाल ने जमकर मनमानी की और पात्र किसानों को सूखा राहत न देकर घपला किया गया।
विज्ञापन


किसान संघर्ष समिति बारा के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि बारा के कोहड़िया, जूही, जिगना, सोनपुरा, तालापार, तेदुंआ आदि गांवा में सूखा राहत आवंटन में जमकर घपला हुआ है। धरने में शामिल कोहड़िया गांव के पूर्व प्रधान इंद्रो सिंह ने आरोप लगाया कि कि हल्का लेखपाल ने पैसा लेकर गांव में सिर्फ 34 किसानों को सूखा राहत के लिए चिह्नित किया जबकि गांव में 400 लघु एवं सीमांत किसान हैं। पिछले साल उनकी धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई और वे सूख राहत पाने के हकदार हैं। गांव में एक ही खेत के पांच जोतदारों में दो को सूखा राहत दिया गया जबकि पांचों के नाम खतौनी में हैं और सभी सूखा से प्रभावित हुए। गांव में लापरवाही के एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनों उदाहरण हैं।
विज्ञापन


धरना-प्रदर्शन में विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, पार्षद शिवसेवक सिंह एवं डॉ. एसके मालवीय भी शामिल हुए और भ्रष्टाचार के खिलाफ इस लड़ाई में किसानों को समर्थन की घोषणा की। धरना-प्रदर्शन में किसान नेता पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, विजय शंकर, घनश्याम मौर्य, विनोद कुमार, विनोद कुमार, शिव कुमार, देव पटेल, नागेंद्र सिंह, लाल बहादुर, पप्पू, रमाशंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed