{"_id":"5e614c678ebc3eeb4f44a1c8","slug":"cold-winds-change-weather-rain-hail-allahabad-news-ald2703264119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंडी हवाओं ने बदला मौसम, बारिश और ओलावृष्टि के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पछुआ विक्षोभ की सक्रियता से छाए बादल अगले 24 धंटे में मौसमी उठापटक करा सकते हैं। दिन में बादलों की धमाचौकड़ी से धूप छांव का मौसम बना रहा। शाम को ठंडी हवाओं की तेजी से पारा लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं।
बदरी, बूंदाबांदी के मौसम में बृहस्पतिवार को दिन और रात के तापमान में मामूली अंतर के साथ गिरावट दर्ज की गई। दिन तो किसी तरह कटा पर शाम को उमस ने लोगों को परेशान किया। शाम को 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ा तो बादल भटके, लेकिन देर रात बादलों ने फिर डेरा जमा लिया।
अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 30.3 से 29.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान16.9 डिग्री से 16.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर उच्चतम 100 फीसदी रही वहीं न्यूनतम 33 से बढ़कर 47 प्रतिशत पर आ गई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञानी प्रो.एचएन मिश्रा के मुताबिक अचानक सक्रिय हुई हिमालयीय हवाओं से बारिश और ओले गिरने के आसार हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। उन्होंने बताया कि शनिवार से सोमवार तक धूप-छांव फिर मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है।