{"_id":"6a1c1d76d62e123a8f07cbf7","slug":"cold-storage-accident-former-minister-ansar-ahmed-s-son-manzoor-gets-bail-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसा-पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : कोल्ड स्टोर हादसा-पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को मिली जमानत
Sun, 31 May 2026 05:07 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 May 2026 05:07 PM IST
सार
जिला अदालत ने फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोर में 23 मार्च 2026 को हुए हादसे में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को जमानत दे दी है।
विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज हुआ धराशायी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिला अदालत ने फाफामऊ स्थित कोल्ड स्टोर में 23 मार्च 2026 को हुए हादसे में पूर्व मंत्री अंसार अहमद के बेटे मंजूर को जमानत दे दी है। जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया। शर्त लगाई है कि वह सुनवाई के दौरान प्रत्येक तारीख पर उपस्थित रहेगा। गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास नहीं करेगा।
विज्ञापन
एफआईआर के मुताबिक कोल्ड स्टोर में अमोनिया गैस का चैंबर फटने से दीवारें गिर गई थीं। इसमें चार की मौत हो गई थी, जबकि 14-15 लोग घायल हो गए थे। कोल्ड स्टोर के मालिक अंसार अहमद, मैनेजर उस्मान और अन्य सहयोगियों पर लापरवाही और निष्क्रियता के कारण हादसा होने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि मंजूर का नाम केवल अंसार अहमद का बेटा होने के आधार पर जोड़ा गया है। इससे पहले जिला अदालत से मामले में चार अन्य को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन