{"_id":"65a3a5ac773551afac06c489","slug":"cold-prevailed-despite-bright-sunshine-melting-increased-at-night-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Temperature : शनिवार की रात ठंड ने भीषण सितम ढाया, पारा 6.8 ड्रिग्री सेल्सियस पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Temperature : शनिवार की रात ठंड ने भीषण सितम ढाया, पारा 6.8 ड्रिग्री सेल्सियस पहुंचा
Sun, 14 Jan 2024 02:44 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
ठंड का सितम फिलहाल जारी है। शनिवार की रात इस साल की सबसे ठंड रात रिकॉर्ड की गई। पारा 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शाम होते ही लोग घरों में दुबक गए थे। रविवार को सुबह करीब 11 बजे धूप निकली तो लोग छतों पर नजर आए। धूप अच्छी होने के कारण लोग माघ मेले में भी पहुंचे।
विज्ञापन
रविवार को सुबह घना कोहरा रहा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सर्दी का कहर फिलहाल कम होता नहीं दिख रहा है। हालांकि रविवार का दिन शनिवार की अपेक्षा कुछ राहत भरा रहा। सुबह करीब 11 बजे तक घने कोहरे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए। पूरे दिन खिली धूप ने सर्दी के असर को कुछ कम किया। फिर भी धूप के बेअसर होते ही सर्द हवाएं अपना असर दिखाने लगीं। सर्दी का असर माघ मेले में नहीं दिखा। मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर से ही स्नान के लिए पहुंच गए। दिन के समय खिली धूप होने के कारण 20 डिग्री सेल्सियस और रात के समय पारा आठ डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा।
विज्ञापन
वैसे माना जा रहा है कि मकर संक्रांति स्नानपर्व के बाद मौसम सामान्य होने लगेगा, लेकिन एक-दो दिन इसी प्रकार गलन वाली सर्दी का सामना करना होगा। सुबह और शाम के समय शहर के सभी प्रमुख चौराहों, कार्यालय व अन्य स्थानों पर लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। इसके अलावा बच्चे और बुजुर्ग घर पर ही रहे। रात का न्यूनतम पारा 6.8 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का सबसे कम है।
विज्ञापन
करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कई लोगों ने खिली धूप का जमकर आनंद लिया। माघ मेले में पहले स्नान पर्व को देखते हुए चहल-पहल बढ़ गई है। ऐसे में द्वितीय रविवार की छुट्टी में शहरियों ने संगम क्षेत्र में खिली धूप में खूब मस्ती की और स्नान किया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दो से तीन दिनों में लोगों को सर्दी से काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन