फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold knocked with mountain winds, minimum mercury reached below 17

Weather : पहाड़ी हवाओं संग ठंड ने दी दस्तक, 17 के नीचे पहुंचा न्यूनतम पारा

Wed, 15 Nov 2023 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 15 Nov 2023 05:02 PM IST
सार

पिछले दिनों मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम बना रहा। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तथा न्यूनतम 17 से 20 डिग्री के बीच बना रहा लेकिन दिवाली बाद पारा और नीचे आ गया। मंगलवार को अधिक तापमान 30.6 तथा न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा।

विज्ञापन
Cold knocked with mountain winds, minimum mercury reached below 17
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी हवाओं के संग ठंड ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से करीब पहुंच गया। रात में भी पारा 17 डिग्री से नीचे चला गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पिछले दिनों मौसम में उतार चढ़ाव का क्रम बना रहा। अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री तथा न्यूनतम 17 से 20 डिग्री के बीच बना रहा लेकिन दिवाली बाद पारा और नीचे आ गया। मंगलवार को अधिक तापमान 30.6 तथा न्यूनतम 16.6 डिग्री रहा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ.शैलेंद्र राय का कहना है कि पछुआ विक्षोभ की वजह से पिछले दिनों दिल्ली में बारिश हुई थी।

विज्ञापन

साथ ही पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई थी। इसका असर अब यहां दिखने लगा है। पहाड़ों से आने वाली हवाओं की वजह से अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को तापमान 15 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। तीन-चार दिनों बाद कोहरा गिरने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

प्रदूषण से निजात के लिए एक और स्प्रिंकलर गाड़ी मंगाने की तैयारी

प्रदूषण के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्प्रिंकलर गाड़ियों की संख्या बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। फिलहाल एक गाड़ी जल्द मंगाई जाएगी। इसके बाद नगर निगम के पास चार स्प्रिंकलर गाड़ियां हो जाएंगी। नगर निगम की ओर से तीन स्प्रिंकलर तथा 20 छोटे वाहनों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। मात्र तीन स्प्रिंकलर गाड़ियां होने की वजह से प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर ही पानी का छिड़काव हो पा रहा है। इसे देखते हुए स्प्रिंकलर गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पर्यावरण अधिकारी उत्तम वर्मा का कहना है कि जल्द ही स्प्रिंकलर गाड़ी मंगाई जाएगी। ब्यूरो

अधिकतम तापमान - 30.6

न्यूनतम तापमान - 16.6

सूर्योदय - 6.19

सूर्यास्त - 17.15

पूर्वानुमान - बुधवार को 15 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान रहने की उम्मीद है। कुहासा पड़ने और बादलों की आवाजाही के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed