फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cold, fog will be dense

ठंड हुई कड़क, कोहरा होगा घना

Mon, 20 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cold, fog will be dense
Cold, fog will be dense - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। पहाड़ों पर बर्फबारी और चक्रवाती हवाओं से एक बार फिर ठंड कड़क हो गई है। नमी और दिन भर छाई धुंध के कारण दिन और रात का तापमान लुढ़क गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी चार दिन कोहरा गिरेगा। घना कोहरा दृश्यता को कम करेगा। धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी। पूर्वानुमान है कि मौनी अमावस्या के बाद 25 जनवरी से मौसम साफ होगा।
विज्ञापन

48 घंटे अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर टिका रहा। रविवार को बर्फीली हवाओं ने मौसम को फिर और सर्द बनाया। दिन का पारा दो डिग्री लुढ़ककर 17.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं न्यूनतम तापमान मामूली अंतर के साथ 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में नमी उच्चतम स्तर पर बनी रही। इससे ठंड के साथ गलन ने सताया। पूरे दिन बादलों की धमाचौकड़ी और धुंध में सूरज दुबका रहा।
विज्ञापन

रविवार की सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा काफी सर्द रही। कोहरा छंटा तो धुंध परेशानी का कारण बनी। बर्फीली हवाएं नश्तर की तरह शरीर पर चुभती रहीं। लोग बाहर निकले तो गलन से हांथ और कान सुन्न हो गए। बाजारों में भी आम दिनों की अपेक्षा रौनक कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्ति की ओर है। धुंध और कोहरे का प्रकोप 24 जनवरी तक रहेगा। 48 घंटे में नमी का स्तर सुधरने पर धूप राहत देगी, लेकिन धूप-छांव की स्थिति बन सकती है। 25 जनवरी से मौसम साफ होने के आसार हैं। यह हवाओं की गति पर निर्भर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed