फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Coalition broke Modi's 'love affair'

गठबंधन ने तोड़ दिया मोदी का ‘मोहपाश’

Thu, 15 Mar 2018 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 15 Mar 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
Coalition broke Modi's 'love affair'
मोदी-राहुल
मोदी लहर पर सवार होकर फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में विपक्षी दलों को बहा ले जाने की भाजपा की मंशा धरी रह गई। चुनाव के ऐन वक्त पर सपा को समर्थन के रूप में बसपा सुप्रीमो ने जो गुगली फेंकी, उसमें मोदी मैजिक उलझ गया। अचानक हुए इस वार की काट भाजपाई नहीं खोज पाए और अंतत: चुनाव से पहले असंभव जैसी लग रही हार का स्वाद चखना पड़ा।
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस सीट को तो भाजपा चुटकी में जीत लेगी ऐसा आत्मविश्वास भाजपाइयों में भरा हुआ था। फिर भी कहीं कमी न रह जाए...इस फलसफे पर चलते हुए चुनाव की घोषणा के साथ ही भाजपा के दिग्गज नेताओं ने यहां कैंप करना शुरू कर दिया। खासतौर से केशव मौर्य और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ तो यहीं जमे रहे। वोटरों को बार-बार यह घुट्टी पिलाई गई कि वोटिंग कम होगी तो भाजपा को नुकसान होगा। विकास कार्यों की घोषणाओं की झड़ी लगा दी गई। योगी ने यहां खुद दो बार जनसभाएं कर बेरोजगारों को नौकरियों का सपना दिखाया, सपा-बसपा के गठबंधन के नुकसान भी गिनाए लेकिन वोटरों के मन में तो कुछ और ही पक रहा था।
विज्ञापन


राजनीतिक विश्लेषक तो यह पहले से ही मानने लगे थे कि यह गठबंधन कोई नया गुल खिलाएगा लेकिन यह गुल भाजपा की हार के रूप में खिलेगा इसका अंदाजा वो भी नहीं लगा पा रहे थे। पूर्वोत्तर विजय के बाद भाजपाइयों ने मान लिया था कि मोदी का जादू वोटरों के सिर चढ़कर बोल रहा है ऐसे में तत्काल होने जा रहे उप चुनावों में इसका असर तो दिख ही जाएगा। जनसभाओं में केंद्र सरकार की उपलब्धियों और मोदी का गुणगान करते रहे लेकिन चार मार्च को बसपा ने गठबंधन का एलान कर सारा पासा ही पलट दिया। मतदान से ठीक पहले हुई इस घोषणा के बाद भाजपाइयों में बेचैनी बढ़ गई थी। खतरा महसूस कर उन्होंने रणनीति बनाई। जातीय नेताओं को लगाया, बूथों का मैनेजमेंट भी युवाओं को समझाया लेकिन सारी कसरत दूसरे नंबर तक ही पहुंचा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव 2017 में मिले भाजपा को वोट
सीट                      वर्ष 2017 में वोट  
1.इलाहाबाद पश्चिमी        85518                  
2.फूलपुर                    93912             
3. फाफामऊ                83239             
4. सोरांव                   77814(अपना दल)
5. इलाहाबाद उत्तरी          89191                
------------------------------
2014 में भाजपा को विधानसभावार मिले वोट
सीट-          वोट
फूलपुर         103681
शहर उत्तरी     108391
फाफामऊ       92918
सोरांव            98311
शहर पश्चिमी 99710  
उप चुनाव में यह हो गया हाल
इलाहाबाद पश्चिमी - 53330     
2.फूलपुर          - 60850
3. फाफामऊ      - 60446
4. सोरांव           - 64461
5. इलाहाबाद उत्तरी  -43999
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed