{"_id":"5849af2f4f1c1be15944a6c9","slug":"cmo-or-ad-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ, अपर सीएमओ का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ, अपर सीएमओ का वेतन रुका
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Fri, 09 Dec 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम की योजनाओं में लापरवाही पर डीएम ने सीएमओ और अपर सीएमओ का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही अपर सीएमओ के खिलाफ चार्जशीट प्रस्तुत करने को कहा है। यह कार्रवाई उन्होंने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के संगम सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में की।
डीएम संजय कुमार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान किए जाने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकते हुए उनके विरुद्ध चार्जशीट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत पीसीपीएनडीटी एक्ट 1994 का क्रियान्वयन की स्थित खराब पाए जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
डीएम ने परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत आईसीयूडी की प्रगति बढ़ाए जाने को भी कहा। डीएम ने जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना की रिपोर्ट की कमी को दुरुस्त करने के साथ फिर दौरा करके कार्यों को पुन: सत्यापित कराए जाने का निर्देश दिया। साथ ही रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोष में पुलिस स्तर से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के लिए एसएसपी को कहा। डीएम ने पोलियो ग्रस्त बच्चों को चिह्नित कर सर्जरी कराकर मुख्य धारा से जोड़ने के लक्ष्य पर असंतोष जताया। साथ ही जिला विकलांगजन विकास अधिकारी को स्थानीय संस्थाओं से संपर्क कर लक्ष्य को इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए।