{"_id":"632df2f690cf891ef80e3329","slug":"cm-yogi-will-stay-in-prayagraj-for-45-minutes-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : शनिवार को 45 मिनट प्रयागराज में रहेेंगे सीएम योगी, सांसद विनोद सोनकर के पिता को देंगे श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : शनिवार को 45 मिनट प्रयागराज में रहेेंगे सीएम योगी, सांसद विनोद सोनकर के पिता को देंगे श्रद्धांजलि
Fri, 23 Sep 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:25 PM IST
सार
मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे दुर्गा पूजा पार्क प्रीतमनगर में 4.30 बजे पहुंचेंगे। यहां सांसद के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम 4.45 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौशाम्बी से भाजपा सांसद विनोद सोनकर के पिता अमरनाथ सोनकर की तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम प्रयागराज पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान कुल 45 मिनट प्रयागराज में रहेंगे। सीएम के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं मंत्री भी प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शाम 4.15 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे दुर्गा पूजा पार्क प्रीतमनगर में 4.30 बजे पहुंचेंगे। यहां सांसद के दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम 4.45 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शाम पांच बजे वह एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम केे आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला दिन भर तैयारियों में मशगूल रहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उनके आगमन एवं प्रस्थान के दौरान कुछ देर के लिए कानपुर रोड पर ट्रैफिक रोका जा सकता है। उधर, प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी शाम सात बजे प्रीतम नगर आएंगे। घंटे भर बाद वह रात आठ बजे सड़क मार्ग से जौनपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
इसके पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह भी दोपहर 12 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 12.20 बजे दुर्गापूजा पार्क पहुंचने का उनका कार्यक्रम है। शाम चार बजे वह दिल्ली के उड़ान भरेंगे। शहर पश्चिम विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह चार बजे प्रीतम नगर पहुंचेंगे। वह सीएम योगी को छोड़ने के लिए एयरपोर्ट भी जाएंगे।