{"_id":"676fa5f8427c064faf00e1ae","slug":"cm-yogi-will-participate-in-ama-program-program-may-be-held-after-january-1-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : एएमए के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम योगी, एक जनवरी के बाद लग सकता है कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : एएमए के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे सीएम योगी, एक जनवरी के बाद लग सकता है कार्यक्रम
Sat, 28 Dec 2024 12:47 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:47 PM IST
सार
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह एवं सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छोटे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन को प्रत्येक वर्ष की बजाय प्रत्येक पांच वर्ष में करने की मांग की, जिस पर सीएम योगी ने विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
एएमए के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम योगी से की मुलाकात।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा ले सकते हैं। एएमए के पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर सीएम योगी से मुलाकात की। सीएम ने एक जनवरी के बाद आने की सहमति प्रदान की है।
विज्ञापन
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह एवं सचिव डॉ. आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने छोटे अस्पतालों के रजिस्ट्रेशन को प्रत्येक वर्ष की बजाय प्रत्येक पांच वर्ष में करने की मांग की, जिस पर सीएम योगी ने विचार करने का आश्वासन दिया है। साथ ही एसोसिएशन ने महानगरों में जहां सरकार द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किए गए हैं वहां छोटे अस्पतालों को एसपीसीबी (स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) की अनिवार्यता से बाहर रखने की मांग रखी।
विज्ञापन
इस पर मुख्यमंत्री ने सैद्धांतिक सहमति जताते हुए आश्वासन दिया है कि इन अस्पतालों के लिए एसटीपी और ईटीपी की आवश्यकता नहीं है। इस मामले में शीघ्र आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए भी सीएम से आग्रह किया गया। एएमए के कार्यक्रम में सीएम योगी चिकित्सकों से संवाद भी कर सकते हैं। प्रतिनिधि मंडल में पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. संतोष सिंह पटेल और आईटी सचिव डॉ. उत्सव सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन