{"_id":"67452654cd66b23f4b067055","slug":"cm-yogi-will-gift-projects-worth-two-and-a-quarter-billion-allahabad-news-c-3-1-ald1023-506380-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सवा दो अरब की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सवा दो अरब की परियोजनाओं की सौगात देंगे सीएम योगी
विज्ञापन
बुधवार को आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्वच्छ और सुरक्षित महाकुंभ पर केंद्रित रहेगा। इस उद्देश्य से वह दो अरब 27 करोड़ 68 लाख रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वह नगर निगम के कंट्रोल रूम का लोकार्पण करने के साथ उसका निरीक्षण भी करेंगे। परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वच्छता की शपथ भी दिलाएंगे।
मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन में सुबह करीब पौने ग्यारह बजे उतरेगा। वहां से वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जाएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस में करीब पौने एक घंटा रहेंगे।
फिर नगर निगम मुख्यालय में शहर की स्वच्छता व्यवस्था तथा निस्तारण प्रक्रिया पर निगरानी के लिए बने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। साथ ही लोकार्पण करेंगे। कंट्रोल रूम के निर्माण में करीब 4.30 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। मुख्यमंत्री इस मौके पर पीएमसी 24*7 मोबाइल एप, वेबसाइट तथा जन सुविधा केंद्र का भी लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह बक्शी बांध फ्लाईओवर, नागवासुकि मंदिर, गंगा रिवर फ्रंट रोड, गंगा नदी में हो रहे ड्रेजिंग कार्य, पांटून पुलों का निर्माण आदि कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री परेड स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे तथा 50.38 करोड़ रुपये के स्वच्छता उपकरणों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर 173 करोड़ रुपये की लागत वाले फायर, जल पुलिस, रेडियो तथा यातायात उपकरणों का भी लोकार्पण करेंगे। इस तरह से मुख्यमंत्री सवा दो अरब रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।आयोजन के बाद दिन में करीब चार बजे मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को आ रहे हैं। वह शृंग्वेरपुर धाम में निषाद पार्क, भगवान राम एवं निषादराज की गले मिलते प्रतिमा तथा घाट का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद संगम, प्रधानमंत्री बड़े हनुमानजी, अक्षयवट, पातालपुरी में दर्शन पूजन करेंगे। संगम पर आयोजित कार्यक्रम में सभा को संबोधित करेंगे।
इस मौके पर प्रधानमंत्री 6500 करोड़ रुपये की 150 से अधिक निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर संगम का निरीक्षण करेंगे तथा तैयारियों को परखेंगे। मुख्यमंत्री का सर्किट हाउस में दिन में 12.30 से 1.15 बजे तक का कार्यक्रम आरक्षित है। माना जा रहा है कि इस दौरान वह महाकुंभ तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की बाबत जानकारी लेंगे।
सफाई कर्मियों को किट तथा नाविकों को देंगे लाइफ जैकेट
- मुख्यमंत्री 2500 स्वच्छाग्रहियों तथा 15 हजार सफाई कर्मियों को किट प्रदान करेंगे। इनके अलावा तीन हजार नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान करेंगे। इसके अलावा महाकुंभ में कार्यरत 10 हजार सफाईकर्मियाें एवं तीन हजार नाविकों समेत कुल 15 हजार लाभार्थियों को दो लाख रुपये का बीमा प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे। हालांकि, मुख्यमंत्री प्रतिकात्मक रूप से हर वर्ग के पांच-पांच लाभार्थियों को सर्टिफिकेट देंगे।
गूगल नेविगेशन के लिए होगा समझौता
प्रयागराज। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को गूगल नेविगेशन की सुविधा मिलेगी। इसकी मदद से श्रद्धालु किसी भी शिविर, अखाड़ों या अन्य स्थलों पर आसानी से पहुंच सकेंगे। गूगल मैप पर स्थान को सर्च करने पर लोकेशन समेत पूरी जानकारी आ जाएगी। मुख्यमंत्री इस सुविधा के लिए गूगल के साथ समझौता करेंगे।
उपमुख्यमंत्री समेत रहेंगे कई मंत्री
परेड में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, औद्योगिक प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत कई अन्य प्रमुख लोगों के भी रहने की उम्मीद है।