फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi statement started trending on social media after the encounter

प्रयागराज : एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा सीएम का बयान, बाबा ने कहा था न, मिट्टी में मिला दें

Tue, 28 Feb 2023 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 12:40 AM IST
सार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल मर्डर केस के मामले में पुलिस ने आरोपी अरबाज को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। यह एनकाउंटर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर गया।

विज्ञापन
CM Yogi statement started trending on social media after the encounter
विधानसभा में गरजे योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल मर्डर केस के मामले में पुलिस ने आरोपी अरबाज को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। यह एनकाउंटर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर गया। नेहरू पार्क के पास हुए एनकाउंटर के बाद सोशल मीडिया पर लोग अरबाज का वीडियो शेयर करते हुए कई तरह की प्रतिक्रिया देने लगे। तमाम लोगों ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में ही अपराधियों को लेकर दिए गए बयान का जिक्र भी किया। लोगों ने कमेंट किया कि बाबा ने कहा था न, मिट्टी में मिला देंगे। शाम तक ही नेहरू पार्क पर 5510 ट्वीट आ गए, जबकि उमेश हत्याकांड पर तकरीबन 44 हजार ट्वीट अब तक आ चुके हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया के टॉप फाइव में यह ट्रेंड शामिल रहा। दोपहर तक यह टॉप टेंड में शामिल था। भाजपा नेता शलभमणि त्रिपाठी ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘ मिट्टी मिलाने का अभियान’ शुरू, उमेश पाल का एक हत्यारा अरबाज़ पुलिस मुठभेड़ में ढेर, जय हो। इसी तरह हर्ष वर्धन त्रिपाठी नाम के यूजर ने लिखा कि योगी जी ने कहा था कि मिट्टी में मिला दूंगा। सैयद रिजवान अहमद नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि बाबा जी के कथन अनुसार एकदम सही हुआ है।

विज्ञापन

बाबा ने मिट्टी में मिला दिया। वहीं मनोज नाम के ट्विटर यूजर द्वारा कमेंट किया गया- ‘बाबाजी का अद्भुत खेल, ना गिरफ्तारी ना अदालत और ना ही जेल, प्रभु से सीधे मिला दिया’। हेमेंद्र त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा मिट्टी मिलन समारोह। डा. प्राची साधवी ने लिखा विश्वास रखिए यह सिर्फ शुरूआत है, क्योंकि यूपी में बाबा है।

इसी तरह आशुतोष मिश्रा नाम के एक यूजर ने लिखा कि ‘यूपी में बाबा ने बता दिया कि मिट्टी में कैसे मिलाया जाता है’। चंद्रेश सिंह नाम के ट्विटर यूजर लिखते हैं कि ‘मिट्टी मिलन अभियान शुरू हो गया है’। इसी तरह के सैकड़ों कमेंट सोशल मीडिया में लोगों ने कहे। कुछ लोगों ने सदन में सीएम योगी के मिट्टी में मिलाने वाले बयान के वीडियो के साथ अरबाज को अस्पताल ले जाने वाले वीडियो को भी शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed