फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi said: India has a bigger nuclear bomb than Pakistan, the policies of the opposition are pro-Pak

सीएम योगी बोले : पाकिस्तान से बड़ा परमाणु बम भारत के पास, विपक्ष की नीतियां पाक परस्त

Sun, 19 May 2024 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 05:50 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सूबे के सीएम योगी ने कहा कि देश इंडिया गठबंधन की सच्चाई अच्छी तरह से समझ रहा है। इन परिवारवादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। इसके पूर्व योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया।

विज्ञापन
CM Yogi said: India has a bigger nuclear bomb than Pakistan, the policies of the opposition are pro-Pak
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इंडिया गठबंधन के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। इसे लेकर अपनी नीतियों को बदलना होगा, लेकिन उनको यह नहीं पता है कि भारत के पास उनसे बड़ा एटम बम है। विपक्ष की नीतियां पाकिस्तान को लेकर समर्थित है। बीते 10 वर्षों में भारत की पहचान एक समृद्धि देश के रूप में विश्व में हुई है। इसके पहले आतंकवाद. नक्सलवाद, अलगाववाद भ्रष्टाचार और अवस्था से ही भारत की पहचान थी। योगी ने यह बातें करछना के डाक बांग्ला में आयोजित अपनी चुनावी जनसभा में कहीं। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में योगी ने कहा कि देश इंडिया गठबंधन की सच्चाई अच्छी तरह से समझ रहा है। इन परिवारवादियों से सतर्क रहने की जरूरत है। इसके पूर्व योगी ने अपनी सरकार की योजनाओं का बखान किया। निर्धारित समय से आधा घंटा देर से पहुंचे योगी ने सपा पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन



उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत जय श्रीराम के जयकारे के साथ की। उन्होंने दिव्या कुंभ और भव्य  कुंभ का जिक्र करते हुए भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जीतने के लिए समर्थन मांगा। कहा कुंभ के सफल आयोजन के लिए भाजपा का जीतना आवश्यक है। अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में दिव्या मंदिर का निर्माण हुआ है। विंध्याचल धाम का की स्थिति भी बदल गई है। कहा कि नीरज त्रिपाठी की जीत पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राजू पाल उमेश पाल हत्याकांड का किया जिक्र 

मुख्यमंत्री ने करछना में चुनावी संस्थाओं को संबोधित करते हुए विधायक राजू पाल और अधिवक्ता उमेशपाल हत्याकांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि विपरीत जातियों और धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है। क्या राजू पाल और उमेश पाल पिछड़ी जाति से नहीं थे। विपक्ष के माफियाओं द्वारा उनकी सरेआम हत्या कर दी। भाजपा की सरकार ने न्याय दिया है। 

भारत माता की जय की उद्घोष के साथ शुरू हुआ था संबोधन


करछना में आयोजन सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया और विपक्ष में जमकर निशाना साधा। अपने 20 मिनट के अभिभाषण के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के बारे में भी बताया। सभा के संबोधन समाप्त होने पर उन्होंने जय श्री राम के उद्घोष कर लोगों का अभिवादन किया। 

बुलडोजर का डर पूरे देश में है

उत्तर प्रदेश के बुलडोजर का डर पूरे देश में है। प्रदेश के माफियाओं के साथ-साथ देश के माफिया को यह डर सता रहा है कि प्रदेश का बुलडोजर कब उनका नुकसान कर देगा। यह सुशासन की परिभाषा है कि प्रदेश की कार्रवाई का असर पूरे देश में साफ-साफ दिखाई देता है। 
 
आने वाले 25 सालों तक विपक्ष माफियाओं की कब्र में पड़े फतिया  

जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहां कि हिंदू हृदय सम्राट कल्याण सिंह के निधन पर विपक्ष का कोई भी व्यक्ति अपना दुख प्रकट करने नहीं गया। लेकिन अभी कुछ दिन पहले मारे एक माफिया के घर पर विपक्ष के नेता मातम मनाने तक पहुंच गए। विपक्ष को अगले 25 सालों तक माफियाओं की कब्र में फतिया पढ़ने के लिए छूट दे दी जाय। विपक्ष केवल माफियाओं के संरक्षण और उनके विकास के लिए ही लगातार कार्य कर रहा है।  

मंच पर रहे मौजूद  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा पर मंच पर मंत्री सुरेश खन्ना, मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, मंत्री अनिल राजभर, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष बी के सिंह, विधायक पीयूष रंजन निषाद, डॉ वचस्पति, राज मानी कोल. पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी पी रवि, जया  पाल, राजा शंकरगढ़ महेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजबली जैसल, पूर्व विधायक मेजा नीलम करवरिया, दीपक पटेल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, कमलेश दुबे मनोज जायसवाल शिवदत्त त्रिपाठी महापौर गणेश केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed