फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi said: If people come with wrong mindset on welcoming Muslims in Mahakumbh, there will be denting

सीएम योगी बोले : महाकुंभ में मुसलमानों का स्वागत पर गलत मानसिकता से आए तो होगी डेंटिंग-पेंटिंग

Fri, 10 Jan 2025 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Jan 2025 08:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमाफिया को भी चेताया और स्पष्ट कहा कि देर-सबेर उन्हें जमीन छोड़नी ही होगी। महाकुंभ नगर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा और आस्था का महापर्व है। वर्षों पहले दबाव में आकर बहुत से लोगों ने उपासना पद्धति बदल ली लेकिन उनकी आज भी सनातन परंपरा में आस्था है।

विज्ञापन
CM Yogi said: If people come with wrong mindset on welcoming Muslims in Mahakumbh, there will be denting
कार्यक्रम में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानवता के सबसे बड़े समागम महाकुंभ में मुसलमानों का स्वागत है, लेकिन गलत मानसिकता से आने वालों की डेंटिंग-पेंटिंग भी होगी। अलग-अलग कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ने भूमाफिया को भी चेताया और स्पष्ट कहा कि देर-सबेर उन्हें जमीन छोड़नी ही होगी। महाकुंभ नगर में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ सनातन परंपरा और आस्था का महापर्व है। वर्षों पहले दबाव में आकर बहुत से लोगों ने उपासना पद्धति बदल ली लेकिन उनकी आज भी सनातन परंपरा में आस्था है।

विज्ञापन


ऐसे लोगों का महाकुंभ में स्वागत है और वे संगम में आस्था की डुबकी लगाएं। हालांकि, दूसरी मानसिकता से कोई आया तो उसकी डेंटिंग-पेंटिंग भी होगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी भी विवादित ढांचे को मस्जिद बोलने से बचें, यह इस्लाम के भी खिलाफ है। पूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी कमला बहुगुणा जोशी की प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री ने भूमाफिया को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि देर-सबेर उन्हें जमीन छोड़नी ही पड़ेगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमाफिया ने प्रयागराज में सैकड़ों एकड़ भूमि कब्जाई है, उसे खाली करना ही पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने मुसलिम नेताओं के अलग-अलग बयानों के परिपेक्ष्य में कहा कि वक्फ बोर्ड को भूमाफिया बोर्ड न बनाएं। एक अन्य कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केेजरीवाल पर भी हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर जितना अधिकार केजरीवाल का है उतना ही अन्य राज्यों से आए लोगों का भी है। दूसरे राज्य से आए लोग भी दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के नागरिकों को भी दिल्ली का मतदाता बनने का अधिकार है। मतदाता बनाने का काम चुनाव आयोग के हस्तक्षेप से होता है। इसमें किसी सरकार की कोई भूमिका नहीं है। केजरीवाल ने संवैधानिक संस्था पर सवाल उठाया है।

चुस्त रहे व्यवस्था, सुरक्षा में न हो चूक

दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने महाकुंभ की तैयारियों को परखा और इन्हें अंतिम रूप दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि सभी तरह की व्यवस्था लागू हो। संतों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री का सुरक्षा और स्वच्छता पर ज्यादा जोर रहा। कहा इसमें किसी तरह की चूक और खामी नहीं रहनी चाहिए।

कुंभ वाणी रेडियो चैनल समेत कई कार्यों का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आकाशवाणी के कुंभ वाणी रेडियो चैनल की शुरुआत की। उन्होंने पूर्व सांसद व स्वतंत्रता सेनानी कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इसके अलावा 100 शटल बसों को हरी झंडी भी दिखाई। योगी आदित्यनाथ ने स्वरूपरानी अस्पताल में मां की रसोई, सेक्टर सात में यूपी स्टेट पवेलियन और कला कुंभ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed