फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi reviewed Kumbh works, blessed minister Nandi's newly married son and daughter-in-law.

UP : सीएम योगी ने मंत्री नंदी के नवविवाहित बेटे-बहू को दिया आशीर्वाद, अभिलाषा ने आरती उतारकर किया स्वागत

Sat, 20 Jul 2024 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिया। इसके बाद सीएम योगी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास बहादुरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उनके नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया। सीएम के पहुंचने पर मंत्री नंदी की पत्नी पूर्व महापौर ने योगी की आरती उतारी।

विज्ञापन
CM Yogi reviewed Kumbh works, blessed minister Nandi's newly married son and daughter-in-law.
मंत्री नंदी के नवविवाहित बेटे-बहू को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। इसके मद्देनजर यहां पर सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया था। हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। सर्किट हाउस परिसर में उन्होंने पौधरोपण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर महाकुंभ के कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विभिन्न कार्यों की प्रगति देखी और समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिया।

विज्ञापन






विज्ञापन







इसके बाद सीएम योगी कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आवास बहादुरगंज पहुंचे। यहां उन्होंने उनके नवविवाहित बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया। सीएम के पहुंचने पर मंत्री नंदी की पत्नी और पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने सीएम योगी की आरती उतारी। इसके बाद नंदी और अभिलाषा ने चरण स्पर्श कर स्वागत किया। साथ ही उनके नवविवाहित बेटे और बहू ने भी सीएम योगी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद सीएम योगी ने संगम तट पर स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi reviewed Kumbh works, blessed minister Nandi's newly married son and daughter-in-law.
सर्किट हाउस में समीक्षा बैठक करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

पहली बार देश की हर भाषा में प्रदर्शित होंगे महाकुंभ के रास्ते

महाकुंभ में इस बार देश के किसी भी कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचने के लिए भटकना नहीं होगा। पहली बार हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत के साथ क्षेत्रीय भाषाओं में भी कुंभ मेला क्षेत्र के मार्गों की जानकारी दी जाएगी।संगम जाने वाले रास्तों पर साइनेज लगाए जाएंगे। नेपाली भाषा में भी साइनजे डिसप्ले किए जाएंगे। तेलगू, मलयालम में भी। महाकुंभ की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने सात हजार करोड़ रुपये से अधिक के स्थायी और अस्थायी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री शनिवार की दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचे।

सबसे पहले उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद महाकुंभ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। सीएम ने सुरक्षित, ग्रीन, दिव्य और भव्य कुंभ के लिए हर स्तर पर समय रहते तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

CM Yogi reviewed Kumbh works, blessed minister Nandi's newly married son and daughter-in-law.
मंत्री नंदी के बेटे और बहू को सीएम योगी ने दिया आशीर्वाद। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने बताया कि जिन अस्थायी कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, उन पर समयबद्ध तरीके से काम आरंभ करा दिया जाएगा। जिन कार्यों के टेंडर नहीं हुए हैं, वह जल्द ही पूरा करा लिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि इस बार मेला क्षेत्र में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत के साथ ही क्षेत्रीय भाषाओं में भी साइनेज लगाए जाएं। मेला क्षेत्र के शिविरों में जहां नेपाली, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ सहित अन्य भाषा भाषियों के आने की उम्मीद रहती है, वहां पर अन्य भाषाओं के साथ-साथ उनकी क्षेत्रीय भाषाओं में साइनेज लगाए जाएं। प्रसाधन की व्यवस्था बेहतर करने के भी उन्होंने निर्देश दिए।

सिक्स लेन ब्रिज के बारे में जानकारी मांगे जाने पर अफसरों ने बताया कि दो महीने में फाफामऊ में विकल्प के तौर पर गंगा पर स्टील ब्रिज का निर्माण पूरा करा लिया जाएगा। बाढ़ का स्तर कम होने के बाद अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में काम लगेगा और नवंबर तक पूरा करा लिया जाएगा। इस दौरान सीएम ने मेला क्षेत्र में एक क्षण के लिए भी बिजली कटौती न होने पाए इसके लिए विद्युत विभाग के लाइन मैन, मीटर रीडर, जेई, एसडीओ की ठीक से काउंसलिंग कराने का निर्देश दिया।

 

सीएम ने अफसरों से कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, विधायक शहर उत्तरी हर्षवर्धन बाजपेयी, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक फाफामऊ गुरु प्रसाद मौर्या, विधायक शहर पश्चिमी सिद्धार्थ नाथ सिंह, एमएलसी डॉ. केपी श्रीवास्तव के सुझावों पर अमल करने के लिए कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, अपर पुलिस महानिदेशक भानु भाष्कर, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त अरुण गाबा, एसएसपी मेला, प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार, नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग, पीडीए के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सीएम की समीक्षा बैठक में तीन बार कटी बिजली, स्थिति असहज

प्रयागराज। समीक्षा बैठक के दौरान तीन बार बिजली गुल हुई। इस दौरान सर्किट हाउस में लगा पीडब्ल्यूडी का जेनरेटर भी नहीं चलाया जा सका। पता चला कि जेनरेटर में भी खराबी आ गई है। सीएम के पूछने पर मुख्य अभियंता पीके राय खड़े होकर सफाई देने लगे। इस पर मेलाधिकारी ने विजय किरन आनंद ने सीएम को वास्तविक स्थिति की जानकारी दी। बिजली विभाग के मुख्य अभियंता पीके राय ने बताया कि कुछ देर के लिए बिजली चली गई थी। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के जेनरेटर में खराबी आने की वजह से उसे चालू नहीं किया जा सका, लेकिन मेन फीडर से आपूर्ति चालू कर ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed