Prayagraj : सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, भगवान नागवासुकि का किया दर्शन पूजन
प्रधानमंत्री की 13 दिसंबर को संगम पर सभा प्रस्तावित है। इससे पहले वह संगम दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को संगम क्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज पहुंचने के बाद महाकुंभ से संबंधित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वह सबसे पहले दोपहर सवा दो बजे के करीब दारागंज बक्सी बांध स्थित नागवासुकी मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मंदिर क्वारिडोर, गंगा आरती स्थल, चार कमरों, यात्री विश्राम शेड, दो पार्कों, परिसर में रैंप एवं भीष्म पितामह मंदिर व अस्सी माधव मंदिर के कार्यों को देखा। इस दौरान वह काफी संतुष्ट नजर आए। हालांकि पांच फीसदी शेष कार्य को 13 दिसंबर से पहले पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं सीएम योगी ने फाइन आर्ट की तरफ से मंदिर परिसर में बनाई गई विशेष पेंटिंग को देखा।
नागवासुकी मंदिर में पहुंचते ही सीएम योगी का 11 वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वास्तिक मंत्र पढ़कर स्वागत किया। इस दौरान उनपर पुष्प की वर्षा की गई। सीएम योगी ने सबसे पहले भगवान नागवासुकी का पंचामृत, दूध से अभिषेक किया। इसके बाद भगवान नागवासुकी की आरती की। उन्होंने भगवान नागवासुकी को पांच तरह के फल व मेवा प्रसाद के रूप में चढ़ाया। इसके बाद सीएम योगी ने भीष्म पितामह व अस्सी माधव का भी पूजन अर्चन किया। वहीं मंदिर के पुजारी और प्रबंधक पंडित श्यामधर त्रिपाठी ने सीएम योगी को नागवासुकी भगवान का चित्र व पुस्तक स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट किया।
इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंदिर प्रबंध समिति की तरफ से सीएम योगी से मंदिर के सामने बह रहे नाले को हटाने की मांग की गई। जिसपर उन्होंने जल्द समस्या को हल करने का निर्देश दिया। सीएम ने काम पूरा होने के बाद पुन: मंदिर आने की बात कही। इस दौरान मंदिर में लगभग 16 ब्राह्मण मौजूद रहे। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक अंशुमान त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, श्याम बिहारी मिश्रा और अमित मिश्रा सहित अन्य संत-महात्माओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
भीड़ के बीच पहुंचकर बालक दास जी महाराज से मिले सीएम व डिप्टी सीएम
नागवासुकी मंदिर के बाहर भीड़ में खड़े अखिल भारतीय गौ रक्षा समिति के भक्त हरी दास और बालक दास जी महाराज सीएम योगी मंदिर पहुंचते ही मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां गौ रक्षा समिति का ज्ञापन लिया तो वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भक्त हरी महाराज के चरण छूकर आशिर्वाद लिया। वहीं ज्ञापन लेने के बाद सीएम ने जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.