फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi inaugurates various projects worth crores of rupees tomorrow Mahakumbh in Prayagraj

Maha Kumbh 2025: कल CM योगी करेंगे करोड़ों रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, तैयारियों को लेंगे जायजा

Tue, 26 Nov 2024 01:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 26 Nov 2024 01:59 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ के लिए स्वच्छता और सुरक्षा को पुख्ता करेंगे। बुधवार को 238 करोड़ के स्वच्छता एवं सुरक्षा उपकरणों और परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रयागराज दौरे पर लगभग 50 करोड़ के टिपर, कॉम्पैक्टर समेत अन्य स्वच्छता उपकरण का अनावरण करेंगे। सीएम योगी 173 करोड़ के फायर, जल, यातायात एवं रेडियो उपकरणों का भी लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही प्रमुख स्थलों पर महाकुम्भ की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurates various projects worth crores of rupees tomorrow Mahakumbh in Prayagraj
सीएम योगी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुम्भ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रयासरत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को स्वयं यहां चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महाकुम्भ के लिए 238 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इन परियोजनाओं में महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने वाले विभिन्न उपकरणों के साथ-साथ नगर निगम में नवनिर्मित कंट्रोल रूम का अनावरण भी शामिल है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री स्वच्छाग्रहियों एवं सफाईकर्मियों को यूनिफॉर्म किट तथा नाविकों को लाइफ जैकेट समेत विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित करेंगे। इससे पूर्व सीएम योगी विभिन्न धार्मिक स्थलों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित महाकुम्भ के तौर पर प्रस्तुत करने पर सर्वाधिक जोर दे रही है। इसी वजह से यहां विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, जिसे सीएम स्वयं हरी झंडी दिखाएंगे। 

विज्ञापन


स्वच्छता और सुरक्षा को करेंगे मजबूत 
प्रयागराज दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसमें सबसे पहले सीएम नगर निगम कार्यालय में स्वच्छता परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए नवनिर्मित कंट्रोल रूम का अनावरण करेंगे। कंट्रोल रूम के साथ ही अन्य परियोजनाओं और सफाई उपकरणों को भी सीएम द्वारा लोकार्पित किया जाएगा। इन सभी परियोजनाओं की लागत करीब 14 करोड़ रुपए होगी। इसके अतिरिक्त सीएम योगी परेड मेला क्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में स्वच्छता उपकरणो (टिपर, कॉम्पैक्टर आदि) का भी अनावरण करेंगे, जिसकी कुल लागत 50.38 करोड़ रुपए है। यही नहीं, सीएम 173 करोड़ रुपए के फायर, जल पुलिस, रेडियो, यातायात के उपकरणो का भी अनावरण करेंगे। इस तरह सीएम योगी महाकुम्भ 2025 में सुरक्षा, स्वच्छाग्रहियों एवं गंगा सेवा दूतों के लिए 237.38 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन उपकरणो के माध्यम से महाकुम्भ को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


स्वच्छाग्रहियों को मिलेगा उपहार 
एक तरफ सीएम योगी स्वच्छता और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं का अनावरण करेंगे तो दूसरी ओर वह महाकुम्भ को स्वच्छ बनाने में जुटे स्वच्छाग्रहियों व सफाई कर्मियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी करेंगे। इसके तहत सीएम योगी करीब 20 हजार स्वच्छाग्रहियों व सफाई मित्रों को यूनिफॉर्म किट तथा नाविकों को लाइफ जैकेट प्रदान करेंगे। इसी तरह, स्वच्छ कुम्भ कोष के अंतर्गत 15 हजार से अधिक कर्मियों (10 हजार कार्मिक, 3 हजार नविक और अन्य) को 5 से अधिक योजनाओं से भी जोड़ने का काम करेंगे। इन योजनाओं के तहत कर्मियों को बीमा प्रमाण पत्र भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएम योगी समेत गणमान्य अतिथि स्वच्छ कुम्भ एवं स्वच्छ प्रयागराज की परिकल्पना की शपथ भी लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विकास कार्यों का जायजा भी लेंगे। इलाहाबाद विश्विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अतिरिक्त वह नागवासुकि मंदिर में दर्शन भी करेंगे, जबकि दशाश्वमेध घाट, गंगा रिवर फ्रंट, गंगा नदी में हो रहे ड्रेजिंग कार्यों एवं पांटून पुलों के कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत वह संगम नोज पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करेंगे, जबकि गूगल के साथ एमओयू का भी हस्तांतरण करेंगे। गूगल के साथ हुए इस करार के तहत पहली बार गूगल अपने नेवीगेशन में महाकुम्भ के लिए बनाए जा रहे अस्थायी शहर को शामिल करेगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को गूगल मैप की मदद से मेला क्षेत्र में प्रमुख धार्मिक स्थलों,घाटों एवं अखाड़ों तक पहुंचने में नेवीगेशन सहायक की भूमिका अदा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed