फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi inaugurated 220 bedded Covid-19 Hospital and Cobas-6800 Lab at SRN Hospital

सीएम योगी ने एसआरएन अस्पताल में किया 220 बेड के कोविड-19 अस्पताल और कोबास-6800 लैब का लोकार्पण

Mon, 05 Oct 2020 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi inaugurated 220 bedded Covid-19 Hospital and Cobas-6800 Lab at SRN Hospital
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में पीएमएसएसवाई ब्लाक में बनाये गए 220 शैय्या वाले कोविड-19 चिकित्सालय एवं स्वरूपरानी अस्पताल में ही स्थापित किए गए प्रदेश की प्रथम कोबास-6800 लैब का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 सेे जांच एवं उपचार में यह दोनो मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत नवनिर्मित सुपर स्पेशलियटी ब्लाक में उच्च सुविधाओं से युक्त कोविड मरीजों के लिए बनाए गए 220 बेडों में से 140 बेड आइसीयू के व 80 बेड आइसोलेशन के हैं।

विज्ञापन

 

कोविड-19 अस्पताल में सभी चिकित्सकीय उपकरणों के साथ-साथ जीवन रक्षक आक्सीजन गैस के लिए सेंट्रल आक्सीजन की सुविधा सहित अन्य सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सीएम योगी ने कहा कि कोबास-6800 लैब उत्तर प्रदेश का पहला लैब है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोना के टेस्ट की गुणवत्ता एवं क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कोबास-6800 से प्रतिदिन 1500 सैंपलों की जांच गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वरूपरानी चिकित्सालय में बनाए गए कोविड-19 चिकित्सालय एवं कोबास-6800 लैब का लाभ प्रयागराज जनपद के आस-पास के अन्य जनपदों को भी मिलेगा, जिसमें मिर्जापुर, चित्रकूट, बांदा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर सहित अन्य जनपदों के लोग भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी को नियंत्रित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसमें केन्द्र सरकार का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार इस महामारी को रोकने एवं इसके इलाज में पूरी मजबूती एवं प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिसमें सभी लोगो के सहयोग से अभूतपूर्व सफलता भी मिली है। कहा कि प्रदेश सरकार कोविड के लिए बनाए गए एल-1, एल-2 व एल-3 अस्पतालों में बेडों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था सुनिश्चित की है।

 

उन्होंने कहा कि वहां पर आक्सीजन, वेंटीलेटर, पीपीई किट, दवाओं सहित अन्य आवश्यक चीजों की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य चिकित्सा में आमूल-चूल परिवर्तन हुआ है। कहा कि प्रदेश में कई नए मेडिकल कालेजों की स्थापना एवं पहले से स्थापित मेडिकल कालेजों में सुपर स्पेशलियटी अस्पताल की व्यवस्था की गयी है, इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ0 हर्षवर्धन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जी के सहयोग से यह सम्भव हो सका है।


कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए केन्द्रीय मंत्री डाॅ. हर्षवर्धन ने कोरोना को नियंत्रित करने में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए अभूतपूर्व प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक प्रयास से ही उत्तर प्रदेश में कोविड-19 को नियंत्रित करने में आशातीत सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि अन्य प्रदेशों के अलावा उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए गए है, जिसमें मेडिकल कालेजों की स्थापना, सुपर स्पेशलियटी अस्पतालों की स्थापना सहित अन्य कई कार्य किए गए हैं।


कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री के द्वारा किए गए लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक शहरी उत्तरी हर्षवर्धन वाजपेयी, मंडलायुक्त आर रमेश कुमार, आईजी केपी सिंह, जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डाॅ. एसपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed