फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM Yogi aware of preparations for Kumbh Mela 2019 in Prayagraj

हनुमान जी को दलित बताने पर सियासत, सीएम योगी बोले- विरोध करने वाले संकीर्ण मानसिकता के शिकार

Sun, 02 Dec 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Sun, 02 Dec 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi aware of preparations for Kumbh Mela 2019 in Prayagraj
CM Yogi - फोटो : अमर उजाला

त्रिवेणी बांध स्थित श्री आदि शंकर विमान मंडपम में आयोजित कुंभाभिषेकम् के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीएम योगी रविवार सुबर प्रयागराज पहुंचे। यहां वह कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम से निकलते वक्त सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाए। सपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान जी को दलित बताने पर विरोध जताया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने काले झंडे दिखाने पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


प्रयागराज पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने महंत नरेंद्र गिरि महाराज, अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, जगद्गुरु हंदेवा चार्य और संतोषदास (सतुवा बाबा) के साथ प्रथम पूजन में शामिल हुए और बड़े हनुमान मंदिर में आरती किया। उसके बाद आदि शंकर विमान मंडपम में आयोजित कुंभाभिषेकम के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद महंत नरेंद्र गिरि महाराज के साथ कुम्भ मेले की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कांची कामकोटि पीठ के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि इस पीठ ने सनातन परंपरा को संरक्षित किया है। साथ ही सीएम योगी ने कांची कामकोटि के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनसे बात की और उनका आशिर्वाद लिया।
विज्ञापन


त्रिवेणी घाट स्थित शंकर विमान मंडपम  में आयोजित कुंभ अभिषेकम कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना नाम लिए दलित प्रकरण विवाद पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि जिन्हें धर्म और मर्म की जानकारी नहीं है, वहीं बाल की खाल निकालते हैं। ऐसे लोग संकीर्ण मानसिकता के शिकार हैं। किसी भी कार्य पर उंगली उठाना आसान है, लेकिन उसे सफलतापूर्वक पूरा करना मुश्किल है। इस कुंभ पर्व पर उन्होंने सभी को कर्तव्य बोध का भाव जागृत करने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा अगर हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी पूरी तरह निभाए तो आयोजन में कमी नहीं दिखेगी। लोग अपनी कमियां दूर करें और दूसरे की गलतियों से सीखें तो देश दिव्य हो सकता है। 

यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सीधे तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने के लिए रवाना हो गए। उम्मीद जताई जा रही थी कि मुख्यमंत्री कुंभ कार्यों की समीक्षा के साथ निरीक्षण भी करेंगे। लेकिन, मुख्यमंत्री के प्रोटोकाल के अनुसार वह सिर्फ एक घंटा शहर में रुके। इसके बाद वह पुलिस लाइन के लिए गए वहां से हेलीकॉप्टर से बमरौली एयरपोर्ट गए और फिर तेलंगना के लिए रवाना हो गए।

हालांकि, जल्द ही फिर उनके आने की उम्मीद है। इस महीने के पहले पखवारा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम संभावित है। माना जा रहा है कि उनसे पहले मुख्यमंत्री फिर आएंगे और कुंभ कार्यों की समीक्षा करेंगे।


समीक्षा बैठक या निरीक्षण का कोई कार्यक्रम नहीं होने से अफसरों के लिए राहत की बात रही। कुंभ कार्यों में देरी को लेकर हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अफसरों को फटकार लगाई थी। हाईकोर्ट ने समय से काम न होने पर खुद मॉनिटरिंग की बात कही थी। ऐसे में अफसरों की परेशानी बढ़ गई है। इसी क्रम में शनिवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शहर में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed