यूपी : अनुसूचित जाति के हर व्यक्ति को आवास-जमीन का पट्टा देने का सीएम योगी का एलान, बिना भेदभाव होगा विकास
सीएम योगी का मंच पर बड़ी माला पहना कर नेताओं ने स्वागत किया। काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने बाबा साहेब भीमा राव आंबेडकर का चित्र और हनुमान जी की गदा भेंट की। इस दौरान मंडलायुक्त विज्य विश्वास पंत और डीएम नवनीत सिंह चहल ने भी सीएम को स्मृति चिह्न भेंट दिया।
विस्तार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अनुसूचित जाति के हर व्यक्ति को आवास और जमीन का पट्टा देने का एलान किया। अनुसूचित जाति महासम्मेलन में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि, संत शिरोमणि रविदास और बाबा साहेब आंबेडकर को नमन करते हुए गरीबों, वंचितों बेहतरी के नए सपने दिखाए। कहा कि हर गरीब को जमीन का पट्टा, मकान, रोजगार, राशन कार्ड और पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा सरकार दिलाएगी।
इस दौरान सीएम ने महाकुंभ-2025 से जुड़ी 3357 करोड़ 424 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।सीएम हेलिकॉप्टर से दोपहर 1:22 बजे सोरांव पहुंचे। मेवालाल अयोध्या प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज के मैदान पर अनुसूचित जाति महासम्मेलन में उन्होंने कहा कि जिस तरह प्रयागराज में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का पवित्र संगम सनातन हिंदू संस्कृति का प्रतीक है। अनेक जातियां इस परंपरा- संस्कृति को मजबूत करती रही हैं।ऋषि-मुनियों ने इसे आगे बढ़ाया है।
सीएम ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि हमें महर्षि वाल्मीकि की धरती पर सम्मेलन करने का सौभाग्य मिला है। महर्षि वाल्मीकि ने इसी धरती से प्रभु श्रीराम के चरित का गुणगान किया है। वाराणसी स्थित संत शिरोमणि रविदास का भी सीएम ने स्मरण किया। कहा कि मन चंगा तो कठौती में गंगा का संदेश देने वाले संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोबर्धन का भी सरकार कायाकल्प करा रही है।
मोदी ने पहली बार बाबा साहब हो सम्मान दिया
संत शिरोमणि के गुरु रामानंदाचार्य के उस संदेश को भी उन्होंने दोहराया ,जिसमें कहा गया है कि जात-पाति पूछै नहिं कोई, हरि को भजै सो हरि का होई...। सीएम ने कहा कि इस देश को संविधान देने की बात आई तो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने दिया। बाबा साहब भीम राव आंबेडकर से संविधान की प्रेरणा लेकर देश के 1.44 करोड़ नागरिक आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सम्मान दिया।
उनके जन्म से लेकर निर्वाण तक के स्थल पंचशील तीर्थ के रूप में विकसित हो रहे हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया, सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सांस विनोद सोनकर, भदोही के सांसद रमेश चंद्र बिंद, औराई के विधायक दीनानाथ भास्कर, एमएलसी निर्मला पासवान, सुरेंद्र चौधरी, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष दिलीप पटेल और महापौर गणेश केसरवानी समेत कई नेता उपस्थित थे।
सीएम को बाबा साहेब का चित्र और हनुमान जी की गदा की गई भेंट
सीएम योगी का मंच पर बड़ी माला पहना कर नेताओं ने स्वागत किया। काशी प्रांत के अध्यक्ष दिलीप पटेल और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कन्नौजिया ने बाबा साहेब भीमा राव आंबेडकर का चित्र और हनुमान जी की गदा भेंट की। इस दौरान मंडलायुक्त विज्य विश्वास पंत और डीएम नवनीत सिंह चहल ने भी सीएम को स्मृति चिह्न भेंट दिया।
सीएम बोले- यूपी में जाति नहीं, जरूरत के हिसाब से योजनाओं का लाभ
सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की ताकत है कि जो कहती है उसे समय से पहले पूरा करती है। जब से मोदी जी प्रधानमंत्री बने तब से हर योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सबको दिया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा- यूपी में कोल, मुसहर आदि के लोगों को आवास देंगे। जमीन का पट्टा दिया जायेगा। सारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। सोनभद्र और मिर्जापुर में अनुसूचित जाति के लोगों को आवास दिया गया। हमने जाति के आधार पर नहीं बल्कि लोगों को उनकी जरूरत के अनुसार योजनाओं का लाभ दिया।
दिव्य-भव्य महाकुंभ की तैयारियां समय से पूरी करें अफसर
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दिव्य और भव्य कुंभ की तैयारियां समय रहते अफसर पूरी करा लें। 2025 में प्रयागराज महाकुंभ से जुड़े कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। 2017 से पहले अनुसूचित जाति और जनजाति के लोगों की उपेक्षा होती थी। हमारी सरकार बनी तो छापा मारकर 17 लाख से अधिक राशन कार्ड पकड़ा था। पूर्व की सरकारों ने गरीबों को राशन से भी वंचित किया था। वहीं कोरोना काल में प्रधानमंत्री ने सबको राशन दिलाया।