{"_id":"5a5a45894f1c1bed408b4b53","slug":"cm-will-come-19-jan-to-visit-magh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम 19 को करेंगे मेला भ्रमण!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम 19 को करेंगे मेला भ्रमण!
इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 19 जनवरी को इलाहाबाद में कार्यक्रम प्रस्तावित है। माघ मेला क्षेत्र के भ्रमण और कुंभ की तैयारियों के अलावा उनके कई अन्य कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है। हालांकि, अभी अधिकृत कार्यक्रम नहीं आया है लेकिन जिला और मेला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
माघ मेला को कुंभ-2019 के रिहर्सल के तौर पर लिया जा रहा है। इस मकसद से कुंभ में प्रस्तावित ज्यादातर कार्यक्रमों को इसमें भी लागू किया गया है। इसके मद्देनजर मुख्यमंत्री के माघ मेला के दौरान आने की संभावना कई दिनाें से जताई जा रही है।
अब मुख्य स्नान पर्वों मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के बाद 19 जनवरी को उनका आना तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के माघ मेला क्षेत्र के भ्रमण की संभावना है। वह कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के अलावा निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। उनके विश्व हिंदू परिषद के शिविर में आयोजित संत सम्मेलन के अलावा कई अन्य कार्यक्रमाें में शामिल होने की संभावना है।