फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM to reach Allahabad a day before PM

पीएम से एक दिन पहले इलाहाबाद पहुंचेंगे सीएम

Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
CM to reach Allahabad a day before PM
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Getty
दो अप्रैल को होने वाले हाईकोर्ट के समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी एक दिन पहले इलाहाबाद आ जाएंगे। हालांकि, अभी तक आगमन का कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन समारोह में वह शामिल होंगे इसकी स्वीकृति मिल गई है। दो दिन के कार्यक्रम को देखते हुए यह भी तय माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री संगम जाने के अलावा विभागों तथा प्रमुख स्थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने इसके मद्देनजर तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल राम नाईक, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आदि शामिल होंगे। भाजपा की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री का प्रदेश में यह पहला दौरा होगा। ऐसे में मुख्यमंत्री का समारोह में शामिल होना तय माना जा रहा था। शनिवार को इसकी स्वीकृति भी मिल गई। समारोह में इनके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद कुमार नंदी आदि के भी शामिल होने की उम्मीद है। एडीएम सिटी पुनीत शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम अभी नहीं आया है, लेकिन उनके एक अप्रैल को आने की संभावना है। उसी के अनुसार तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अगवानी में एयरपोर्ट पर चुनिंदा लोग ही रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से पत्र भेजा गया है कि एयरपोर्ट पर भीड़ न होने पाए। ऐसे में प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए विधायक भी नहीं पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य रविवार को पहली बार शहर आएंगे। वह हेलीकॉप्टर से तकरीबन 12 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वह दो अप्रैल को हाईकोर्ट में आयोजित समारोह की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। प्रशासनिक अफसराें के साथ दिन में तीन बजे सरकिट हाउस में बैठक होगी। शाम को वह हर-हर गंगे आरती समेत अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह रात्रि में सरकिट हाउस में ही विश्राम करेंगे। अगले दिन प्रेस क्लब के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सुल्तानपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed