फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM can inaugurate the first five star hotel of the district

Prayagraj News: सीएम कर सकते हैं जिले के पहले फाइव स्टार होटल का उद्घाटन

Fri, 18 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 18 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
CM can inaugurate the first five star hotel of the district
प्रयागराज। ताशकंद मार्ग पर करीब 80 करोड़ की लागत से बना अत्याधुनिक प्रयागराज का पहला फाइव स्टार होटल ‘वेलकम होटल’ तैयार हो गया है। सीएम योगी 20 जुलाई को इसका उद्घाटन कर सकते हैं, हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से अब तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

राज्य सरकार की पर्यटन नीति के अंतर्गत होटल को 25 प्रतिशत सब्सिडी भी दी जाएगी, जिससे होटल निवेशकों को प्रोत्साहन मिलेगा और पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी। डायरेक्टर अभिषेक जैन का कहना है कि मुख्यमंत्री ने उद्घाटन कार्यक्रम को सैद्धांतिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

यह होंगी सुविधाएं

होटल के मैनेजिंग डायरेक्टर जेके अग्रवाल के अनुसार, वेलकम होटल में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 60 प्रीमियम कमरे, स्वीमिंग पूल, रूफ टॉप व्यूपॉइंट, हेल्थ क्लब, स्पा सेंटर, सैलून, ब्रेकरी, रेस्टोरेंट, कॉफी शॉप और बैंक्वेट हॉल जैसी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फाइव स्टार होटल से प्रयागराज को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और शहर की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। - अपराजिता सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed