फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM before the election will be a household Photo

चुनाव से पहले घर-घर होगी सीएम की फोटो

Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Dec 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
CM before the election will be a household Photo
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फोटो घर-घर होगी और इसका जरिया होगा राशन कार्ड। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में नौ लाख 47 हजार पात्र गृहस्थी और 88 हजार अंत्योदय कार्ड धारक हैं। इन सभी के राशन कार्ड बनकर माह भर पहले आ चुके हैं लेकिन कवर छपने के इंतजार में राशन कार्डों का वितरण अटका रहा। कवर छपकर आ गए हैं। कवर पृष्ठ पर सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर है। आपूर्ति विभाग के अफसरों को निर्देश मिले हैं कि तत्काल इनका वितरण कर दिया जाए। अगर चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद इनका वितरण होता है तो यह प्रचार की श्रेणी में आ जाएगा।
विज्ञापन


अब सभी राशन कार्ड के कवर पृष्ठ भी छपकर आ गए हैं। कवर पृष्ठ सीएम अखिलेश यादव की फोटो भी है। राशन कार्ड पहले छपकर आ गए थे जबकि कवर पृष्ठ सिर्फ 20 फीसदी राशन कार्ड के ही थे। ऐसे में 80 फीसदी राशन कार्डों का वितरण अटका रहा गया। अब सभी कवर पृष्ठ छपकर आ गए हैं, सो वितरण कार्य ने भी तेजी पकड़ ली है। आपूर्ति विभाग के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि कवर पृष्ठ समेत राशन कार्डों का वितरण 20 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 20 दिसंबर के बाद निर्वाचन आयोग किसी भी दिन विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है। अधिसूचना जारी होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी और तब सीएम के फोटो वाले राशन कार्ड के कवर पृष्ठ का वितरण प्रचार की श्रेणी में आ जाएगा। निर्देश मिलने के बाद आपूर्ति विभाग ने अपने सभी कर्मचारियों और कोटेदारों को वितरण के काम में लगा दिया है। हालांकि कार्डों की संख्या काफी अधिक है, सो निर्धारित समय सीमा में इनका वितरण मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed