फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Clerk of the deserted house burglars reconstructed

लिपिक के सूने घर को चोरों ने खंगाला

Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 21 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Clerk of the deserted house burglars reconstructed
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
करेली के लाल कॉलोनी में लिपिक के घर से लाखों का माल चोर समेट ले गए। सीमेंट शीट तोड़कर चोर सूने घर में घुसे थे। शुक्रवार शाम को लिपिक लौटे तो घर का ताला टूटा देख सन्न रह गए। चोरी की सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


मूलरूप से कौशांबी में मंझनपुर के रहने वाले जमील अहमद उर्फ मुन्ना सिराथू तहसील में बाबू हैं। वह तीन दिन पहले घर में ताला बंद कर परिवार समेत गांव चले गए। शनिवार रात लौटे तो ताला खोलकर अंदर घुसे तो कमरे का सामान बिखरा और आलमारी ताला टूटा देख उनकी आंखें चकरा गईं।
विज्ञापन


दूसरे कमरों का भी यही नजारा था। चोरी की खबर पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर करेली पुलिस पहुंची। चोर छत पर लगे सीमेंट शीट को काटकर अंदर घुसे थे। जमील के मुताबिक चोर डेढ़ लाख रुपये नगद और लगभग लाखों का जेवर ले गए। जमील ने बताया कि घर बनवाने के लिए इतनी नगदी रखी थी। करेली पुलिस का मानना है कि जिस ढंग से वारदात को अंजाम दिया गया है कि आशंका है कि चोर आसपास के ही हैं। पुलिस कुछ संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed