{"_id":"65268b18bbcd0a4e0d0384a3","slug":"clean-ganga-mission-director-general-said-ganga-has-been-cleaned-to-a-great-extent-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ गंगा मिशन : महानिदेशक बोले- काफी हद तक साफ हो गई हैं गंगा, बढ़ रही है डॉल्फिन की सख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ गंगा मिशन : महानिदेशक बोले- काफी हद तक साफ हो गई हैं गंगा, बढ़ रही है डॉल्फिन की सख्या
Wed, 11 Oct 2023 05:16 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Oct 2023 05:16 PM IST
सार
बुधवार को प्रयागराज पहुंचे अशोक कुमार ने कहा कि गंगा में अब काफी संख्या में डॉल्फिन दिख रही हैं। यह गंगा के साफ होने के संकेत हैं। करीब छह पूर्व वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कराए गए सर्वे में यह पाया गया है कि गंगा में करीब 4400 से ज्यादा डॉल्फिन हैं, जो कि बेहद संतोष जनक है।
विज्ञापन
अशोक कुमार, महानिदेशक राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि गंगा सफाई अभियान का असर दिख रहा है। काफी हद तक गंगा साफ हो गई हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगी। डॉल्फिन की संख्या तेजी से बढ़ने का कारण भी यही है कि गंगा साफ हो रही हैं। गंगा को साफ करने के लिए कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को प्रयागराज पहुंचे अशोक कुमार ने कहा कि गंगा में अब काफी संख्या में डॉल्फिन दिख रही हैं। यह गंगा के साफ होने के संकेत हैं। करीब छह पूर्व वाइल्ड लाइफ अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कराए गए सर्वे में यह पाया गया है कि गंगा में करीब 4400 से ज्यादा डॉल्फिन हैं, जो कि बेहद संतोष जनक है। इससे पता चलता है गंगा पहले से काफी हद तक साफ हुई हैं। इसके कारण ही डॉल्फिन की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
महानिदेशक ने कहा कि नमामि गंगे के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का बजट है। इसमें अभी तक 30 प्रतिशतत बजट ही स्वीकृत किया गया है। गंगा की सफाई को लेकर कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं। 10 किलोमीटर के क्षेत्रफल में नेचुरल फार्मिंग और आर्गेनिक खेती का प्रोजेक्ट करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कहा कि हम सब मिलकर कार्य करेंगे तभी गंगा साफ हो सकती हैं।
विज्ञापन