{"_id":"6a3af22e360f28b97e0e57fd","slug":"class-10-student-injured-in-accident-dies-younger-brother-undergoing-treatment-allahabad-news-c-407-1-nan1008-16456-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हादसे में घायल 10वीं के छात्र की मौत, छोटे भाई का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हादसे में घायल 10वीं के छात्र की मौत, छोटे भाई का इलाज जारी
Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
जगतपुर फोटो। जलालपुर गांव निवासी मृतक किशन यादव
उतरांव थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में सोमवार दोपहर सड़क हादसे में घायल किशन यादव (16) की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई । जबकि छोटे भाई करन यादव (14) की हालत गंभीर बनी हुई है।
जलालपुर कस्बा गांव निवासी अमित कुमार यादव किसान हैं। उनके पुत्र करन यादव और किशन यादव सोमवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से कोचिंग जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई हाईवे के पुल के पास पहुंचे कि दोनों मैजिक वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान किशन यादव की मौत हो गई। मृतक रानियाडीह स्थित शांति पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 का छात्र था।