{"_id":"5c9fc3d0bdec2214492a938c","slug":"clashed-in-the-market-walked-away-with-kickbacks","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मण मार्केट में भिड़े देा गुट, चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मण मार्केट में भिड़े देा गुट, चले लात-घूंसे
Sun, 31 Mar 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
crime news
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मण मार्केट में शनिवार शाम दो गुटों में भिड़ंत के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों व डंडों से हमला किया जिससे वहां स्थित एक दुकान का काउंटर व शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लक्ष्मण मार्केट में हरि कॉम्पलेक्स स्थित है। यहां एक मोबाइल की दुकान है। शाम छह बजे के करीब चार युवक दुकान पर पहुंचे और मोबाइल देखने लगे। इसी दौरान उनका विरोधी गुट भी आ धमका।
विज्ञापन
पहले तो दोनों गुटों में नोकझोंक हुई और फिर गालीगलौच करते हुए दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान वहां लात-घूंसों के साथ ही डंडे भी चलाए गए। जिससे दुकान का काउंटर व वहां लगे शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर कोतवाली थाने की फोर्स पहुंची लेकिन तब तक झगड़ा करने वाले युवक भाग चुके थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों गुटों के बीच पहले से ही तनातनी चली आ रही थी। पुलिस का कहना है कि रात तक मामले में किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन