फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   clash between two sides over buffalo entering the field, more than a dozen injured

प्रयागराज : खेत में भैंस घुसने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Fri, 15 Apr 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 12:01 AM IST
सार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा कटा। किसी तरह से पुलिसकर्मियों  ने उन्हें समझाबुझाकर वहां से लौटाया ।

विज्ञापन
clash between two sides over buffalo entering the field, more than a dozen injured
Prayagraj News : नैनी में मारपीट और बवाल के बाद जुटी भीड़। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बृहस्पतिवार को औद्योगिक थानांतर्गत खेत में भैँस घुसने के विवाद मेें दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे के साथ कटवासे भी चले। मारपीट में एक पक्ष के एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गुस्साए ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर हंगामा कटा। किसी तरह से पुलिसकर्मियों  ने उन्हें समझाबुझाकर वहां से लौटाया। मामले  में सात नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया  है। 
विज्ञापन



 भरौहा गांव निवासी मुंशी लाल यादव परिवार की  भैंस बुधवार शाम जयकरण के खेत में चली गई थी। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। लेकिन, गांव के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। बृहस्पतिवार को धर्मराज यादव का पुत्र सुशील यादव दूध बांटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जयकरण पक्ष के लोगों ने उसे रोककर गाली- गलौज करने लगे। सुशील ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसकी पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले भागे हमलावर

जानकारी पर सुशील को बचाने के लिए  उसके तरफ के लोग जब मौके पर पहुंचे तो पहले से ही लाठी-डंडा और कटवासा लेकर तैयार जयकरण के लोग उन पर टूट पड़े। इस दौरान देशराज (40) पुत्र स्व प्यारे लाल, मुंशीलाल (65) पुत्र राजाराम, जगभावन यादव (52) पुत्र स्व. शिवमोहन यादव, अनिल यादव (19) पुत्र सहतु यादव, सुशील कुमार यादव (21) पुत्र धर्मराज यादव, छोटे लाल (65) पुत्र बद्री प्रसाद, विनय कुमार (30) पुत्र जगभवन यादव, राम बहादुर यादव (47) पुत्र स्व. राजा राम व अन्य लोग घायल हो गए। इसमें मुंशी लाल गंभीर रूप से घायल हो गया ।


पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी हमलावर भाग चुके थे।  पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए चाका सीएचसी भेजा। वहीं गुस्साएं ग्रामीण थाने का घेराव करने पहुंच गए। लेकिन वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। मामले में लाल बहादुर यादव की तहरीर पर जयकरण, सुलाखी, मनोज कुमार, राजेश, नंदलाल, संजीव, धर्मराज और तीन अन्य के खिलाफ बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मारपीट की घटना के बाद  गांव में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed