फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CJI said: The role of mediation in justice is useful since old times, lawyers familiar with new technology.

सीजेआई बोले : न्याय में मध्यस्थता की भूमिका पुराने जमाने से उपयोगी, नई तकनीकि से भी रूबरू हों अधिवक्ता

Sat, 17 Feb 2024 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 03:49 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोग भी अपने काम को जनता के बीच रखें, जिससे कि यह सवाल न खड़ा हो सके इन्हें बहुत ज्यादा छुट्टी मिलती है। उन्होंने अधिवक्ताओं को डिजिटलाइज प्लेटफार्म पर काम करने और उसे व्यवहार में लाने की जरूरत बताई।

विज्ञापन
CJI said: The role of mediation in justice is useful since old times, lawyers familiar with new technology.
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के कन्वेंशन सेंटर में नवनिर्मित मध्यस्थता केंद्र और हाईकोर्ट परिसर स्थित जजेज लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। सीजेआई ने कहा कि न्याय व्यस्था में मध्यस्थता की भूमिका पुराने जमाने से ही है। ब्रिटिश शासन के दौर में भी न्यायिक व्यवस्था में भी कानूनी विवादों के निस्तारण करने में उपयोगी रही है। आशा है कि मध्यस्थता केंद्र मुकदमों के बोझ को कम करने में सहायक होगा। जटिल मुद्दे भी मध्यस्थता के जरिए सुलझाए जा सकेंगे।

विज्ञापन





विज्ञापन






सीजेआई चंद्रचूड़ ने यह भी कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस मध्यस्थता केंद्र को प्रयागराज मध्यस्थता केंद्र के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने मध्यस्थता में बार के रोल को भी रेखांकित किया। कहा कि वादों के निस्तारण में वह भी अपनी भूमिका निभाएं। वरिष्ठ अधिवक्ता भी अपना पूरा सहयोग दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीजेआई ने जिला न्यायालयों में लंबित आपराधिक मुकदमों का भी जिक्र किया। कहा कि आपराधिक मामलों की सुनवाई करते समय जमानत देने में किसी तरह का दबाव न महसूस करें। उन्होंने जिला न्यायलयों के काम करने के तरीके में भी बदलाव की जरूरत बताई। इसके साथ ही जिला न्यायालयों में बुनियादी सुविधाओं के विकास की भी जरूरत बताई।  सीजेआई ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को भी गुजरात और बिहार हाईकोर्ट की तरह सुनवाई का सीधा प्रसारण करने का सुझाव दिया।

CJI said: The role of mediation in justice is useful since old times, lawyers familiar with new technology.
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़। - फोटो : अमर उजाला

डिजिटलाइ प्लेटफार्म पर काम करने की बताई जरूरत

 

उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े लोग भी अपने काम को जनता के बीच रखें, जिससे कि यह सवाल न खड़ा हो सके इन्हें बहुत ज्यादा छुट्टी मिलती है। उन्होंने अधिवक्ताओं को डिजिटलाइज प्लेटफार्म पर काम करने और उसे व्यवहार में लाने की जरूरत बताई। कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता भी इसके साथ जुड़े जिससे न्यायिक व्यवस्था को और जनउपयोगी बनाया जा सके। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल, न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा, न्यायमूर्ति राजेश बिंदल ने भी अपने विचार रखे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed